Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल बाद पत्नी से अलग होने जा रहे Ramayana के 'भरत', Adinath Kothare ने किया तलाक का एलान

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:26 PM (IST)

    Adinath Thakre और उनकी पत्नी ने 16 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि लगभग 15 साल साथ रहने के बाद उ ...और पढ़ें

    शादी के 15 साल बाद अलग हो रहे मराठी कपल

    शादी के 15 साल बाद अलग हो रहे मराठी कपल

    HighLights

    1. शादी के 15 साल बाद अलग हो रहे मराठी कपल

    2. बेटी के लिए कही ये बड़ी बात

    3. पिछले कुछ महीनों से चल रही थी अलग होने की अफवाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मराठी सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, आदिनाथ कोठारे (Adinath Kothare) और उर्मिला कानेटकर (Urmila Kanetkar) ने घोषणा की है कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों ने 16 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि लगभग 15 साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

    उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी बेटी जिजा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बनी रहेगी और वे दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के लिए बनाया गया मास्टर प्लान, मेकर्स फैंस को देंगे डबल सरप्राइज

    आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर ने अलग होने की पुष्टि की

    आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वे अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 2006 में 'शुभ मंगल सावधान' के सेट पर हुई थी और 2011 में उन्होंने शादी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने सभी से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि वे अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं।

    उन्होंने जॉइंट पोस्ट में लिखा, 'हमारे दोस्तों, मीडिया और शुभचिंतकों के लिए, काफी सोच-विचार के बाद, उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही एक कपल के तौर पर हमारा सफर खत्म हो गया है, लेकिन अपनी बेटी जिजा के प्रति हमारी जिम्मेदारी पूरी तरह कायम है। वह हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी लगन के साथ मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं ताकि वह प्यार, सुरक्षा और सहयोग के माहौल में बड़ी हो सके'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Addinath M Kothare (@adinathkothare)

     

    उन्होंने आगे कहा, 'हम एक-दूसरे का और साथ बिताए उन सालों का बहुत सम्मान करते हैं। इतने सालों में हमें जो बेपनाह प्यार और सपोर्ट मिला है, उसके लिए हम मीडिया और जनता के बहुत आभारी हैं। हम दिल से उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि जब हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, तो आप हमें अपना आशीर्वाद देते रहेंगे'।

    उन्होंने आगे लिखा, 'इसी भावना के साथ, हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आपके निरंतर स्नेह और समझ के लिए धन्यवाद'।

    खबरें और भी

    कई महीनों से चल रही थी अफवाहें

    कई महीनों से आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर की शादी में परेशानी की अफवाहें सुर्खियों में थीं। 2025 के आखिर में ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उस समय कपल ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    रामायण में नजर आएंगे आदिनाथ कोठारे

    आदिनाथ, नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड रामायण (Ramayana) में नजर आने वाले हैं। वे इस फिल्म में भरत का किरदार निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म The Odyssey की रणबीर कपूर की Ramayana से क्यों हो रही तुलना? क्लाइमेक्स सीन ने खींचा लोगों का ध्यान