विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया करवाचौथ का नया 'एंथम', श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज; रिलीज हुआ Ramayana का एक और गाना

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:48 PM (IST)

अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायणम् का करवाचौथ स्पेशल सॉन्ग मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

रामायणम् का नया गाना आया (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् का नया गाना आया (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रिलीज हुआ रामायणम् का नया गाना

  2. करवाचौथ स्पेशल है मूवी का ये गीत

  3. श्रेया घोषाल ने गाया लेटेस्ट सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर फिल्म रामायणम् (Ramayana) का इंतजार किया जा रहा है। दीवाली के खास मौके पर इस पौराणिक कहानी फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स की तरफ से फिल्म का एक और नया गाना रिलीज किया गया है, जोकि करवाचौथ (Karwa Chauth) एंथम है। 

करवाचौथ के त्योहार को खास बनाने के लिए रामायणम् का लेटेस्ट सॉन्ग आ गया है, जिसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है। 

रामायणम् का करवाचौथ एंथम

जैसे-जैसे फिल्म रामायणम् की रिलीज डेट 5 नवंबर नजदीक आती जा रही है, ठीक वैसे-वैसे इसको लेकर नए-नए सरप्राइज भी सामने आ रहे हैं। करवाचौथ के शुभ अवसर पर अब रामायणम् पार्ट-1 के मेकर्स की तरफ से फिल्म का नया गाना जुड़ी जोड़ी... (Judi Jodi) को ऑडियो वर्जन में रिलीज कर दिया गया। जिसे संगीतकार और गायक ए आर रहमान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में Ramayana की हुई 'जय-जयकार' , सोशल मीडिया पर आया Ranbir Kapoor की फिल्म का पहला रिव्यू

ramayana (4)

रामायणम् का जुड़ी जोड़ी... अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी पर फिल्माया जाएगा, इसका अंदाजा इसके पोस्टर को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। इस गीत को श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि संगीतकार ए आर रहमान ने इसकी धुनों को तैयार किया है। इसके अलावा गीतकार कुमार विश्वास की कलम से इसके बोल निकले हैं। 

इस तरह से रामायणम् का करवाचौथ स्पेशल सॉन्ग जुड़ी जोड़ी... ऑडियो वर्जन में फैंस के दिलों को जीतने के लिए आ गया है। माना जा रहा है कि फिल्म का ये गीत करवाचौथ के इस त्योहार को और भी खास यादगार बना देगा। सोशल मीडिया पर इस खास पर्व को लेकर रामायणम् के गाने पर खूब रील्स वीडियोज भी बनते नजर आएंगे। 

रामायणम् को लेकर विश्व जगत में क्रेज

हाल ही में रामायणम् का स्पेशल प्रीमियर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर विदेशी लोगों द्वारा इस फिल्म की जमकर प्रशंसा देखने को मिली, जो ये बताने के लिए काफी है कि निर्देशक नितेश तिवारी की रामायणम् पार्ट-1 को लेकर पूरे विश्व जगत में जबरदस्त क्रेज है। 

यह भी पढ़ें- 15 हजार रुपये में बनी थी पहली 'रामायण', 109 साल पहले आई थी 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' की पौराणिक फिल्म