विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में ‘राजा जनक’ बनेगा टीवी का यह एक्टर! पर्दे पर निभाएगा सीता के पिता का किरदार

Updated: Mon, 31 Aug 2026 11:41 AM (IST)

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म रामायण की कास्ट को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।

रामायण फिल्म कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण फिल्म कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायण में नजर आएगा ये एक्टर

  2. फिल्म में निभाएगा राजा जनक का रोल

  3. इस दिन रिलीज होगा रामायण पार्ट-1

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के मोटे बजट में बनने वाली फिल्म रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। खासतौर पर रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part-1) की कास्ट को लेकर आए दिन कोई न कोई नई खबर सामने आती रहती है। 

अब खबर आ रही है कि रामायण में राजा जनक का किरदार निभाने वाले अभिनेता की जानकारी सामने आ गई है, जो टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा एक्टर है। वह कलाकार बडे़ पर्दे पर माता सीता (साई पल्लवी) के पिता की भूमिका में नजर आएगा। आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन है। 

रामायण में राजा जनक बनेगा ये एक्टर

माइथोलॉजिकल रामायण को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। खासतौर पर इसकी कास्ट को लेकर आए दिन सुर्खियां तेज रहती हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई कलाकारों से सजी रामायण के एक और एक्टर का अब खुलासा हो गया है। मिड की रिपोर्ट के अनुसार छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार राजीव कुमार (Rajiv Kumar) आपको निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में राजा जनक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जोकि माता सीता के पिता थे। 

यह भी पढ़ें- 'लिपस्टिक नहीं लगानी,' Ramayan की 'सीता' को रामानंद सागर ने दी थी चेतावनी, हेमा मालिनी थीं वजह

ramayana cast raja janak role

मिलके भी हम न मिले और कभी कभी इत्तेफाक से जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजीव कुमार के हाथ रामायण के तौर पर एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रामायण से पहले भी राजीव कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें द केरला स्टोरी 2, गर्वनर, लक्ष्य और संजू जैसी कई मूवीज शामिल हैं। इतना ही नहीं इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज तस्करी में भी राजीव कुमार ने अहम भूमिका अदा की थी।

दीवाली पर आएगी रामायण

रणबीर कपूर स्टारर रामायण की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म का पहला भाग इसी साल 8 नवंबर को दीवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। 

यह भी पढ़ें- Vivek Oberoi के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए कई फिल्ममेकर्स के घर के दरवाजे, कैसे मिली 'कंपनी'?