विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana Traile 2: बाहुबली-एंवेजर्स सब पीछे, धांसू VFX से लेकर लंकेश तक; इन 5 वजहों से खास है 'रामायण' का ट्रेलर

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:19 PM (GMT+05:30)

नमित मल्होत्रा की 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसमें काफी कुछ अलग और खास है।

रामायण पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर रिलीज

रामायण पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर रिलीज

HighLights

  1. रामायण पार्ट 1 का दूसरा ट्रेलर रिलीज

  2. नए ट्रेलर में क्या है खास और अलग?

  3. 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है एपिक फिल्म  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महागाथा 'रामायण' (Part 1) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी इस एक्साइटमेंट को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के पहले ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है।

जहां पहला ट्रेलर कहानी और किरदारों का एक छोटा सा परिचय था, वहीं यह नया ट्रेलर फिल्म के भव्य कैनवास, नई आवाज और एक्शन की झलक देता है। अगर आप भी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो जानिए इस नए ट्रेलर की सबसे बड़ी और खास बातें-

1. रावण के रूप में 'यश' का नया वॉयसओवर और रौद्र रूप

इस ट्रेलर का सबसे बड़ा मुख्य आकर्षण कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) का अवतार और उनकी नई डबिंग/वॉयसओवर है। रावण के रूप में उनका स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली और डरावनी दिख रहा है। क्योंकि यश सिर्फ हाथों से एक्शन ही नहीं आंखों से डर के एक्सप्रेशन भी दिखा रहे हैं।

ramayana (75)

2. धांसू VFX और विजुअल इफेक्ट्स

टीजर और ट्रेलर के बाद विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर कुछ प्रतिक्रियाएं आई थीं, लेकिन मेकर्स ने इस दूसरे ट्रेलर में VFX और कलर ग्रेडिंग पर काफी काम किया है। जिसमें जटायु और रावण के बीच युद्ध, हवा में उड़ते रथ, महलों के भव्य विजुअल, खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं और युद्ध के दृश्यों को देखकर लगता है कि ऑस्कर विजेता VFX कंपनी DNEG ने इस पर काफी मेहनत की है।

ramayana (76)

3. नए किरदारों की झलक

इस ट्रेलर में 'इंद्र देव' बने कुणाल कपूर की झलक सामने आती है। इसके अलावा भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का एक और गंभीर और शक्तिशाली रूप दिखाया गया है।

ramayana (72)

4. कमाल का बैकग्राउंड स्कोर

संगीत के मामले में यह ट्रेलर एक अलग अनुभव देता है। ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और प्रसिद्ध हॉलीवुड संगीतकार हंस जिमर (Hans Zimmer) का बैकग्राउंड स्कोर रोंगटे खड़े करने वाला माहौल तैयार करता है।

ramayana (74)

5. ग्लोबल ऑडियंस के लिए खास

दूसरा ट्रेलर हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी रिलीज किया गया है जिससे इंटरनेशनल ऑडियंस भी जुडे़गी। वहीं इस ट्रेलर पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए वीएफएक्स, विजुअल इफेक्ट्स शानदार हैं और बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाते हैं। कुछ दर्शकों को इसने बाहुबली की भी याद दिलाई।

'रामायण' (Ramayana: Part 1) का यह दूसरा ट्रेलर साबित करता है कि मेकर्स दर्शकों के फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं। बेहतर विजुअल्स, यश के दमदार एक्शन सीक्वेंस और हंस जिमर-रहमान की जुगलबंदी ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक फेस्टिवल बना दिया है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'कलयुग में कोई दूध का धुला नहीं...' रणबीर के राम बनने पर उठे सवाल, Ramayana एक्टर ने दिया जवाब