Trending

    4000 करोड़ की 'रामायण' में 400 की विग? Ranbir Kapoor का लुक देख भड़के फैंस, बोले- 'आदिपुरुष से कुछ नहीं सीखे?'

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की  फिल्म 'रामायण' (Ramayanam) को लेकर चर्चा काफी तेज है। हाल ही में रणबीर के लुक को लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है। वायरल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रणबीर की 'विग' देखकर इंटरनेट का दिमाग खराब!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। नितेश तिवारी की ये बिग बजट फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है और बड़ी बात ये है इस फिल्म की तैयारियां पिछले काफी वक्त से चल रही है और अब लीजिए हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आया है, जिसके बाद तो मानो इंटरनेट ने फजीहत ही कर दी है। क्या है ये पूरा मामला, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...

    'रामायण' से लीक रणबीर का लुक

    दरअसल रणबीर कपूर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 'रामायण' (Ramayana) में प्रभु श्रीराम (Lord Ram) का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के एक छोटे से टीजर की झलक तो हम और आप देख ही चुके हैं। फिल्म के टीजर के बाद अब इस फिल्म से रिवील होने वाले लुक्स का इंतजार किया जा रहा है।

     

    Ranbir Rdw

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! Ramayana Part 1 के ट्रेलर रिलीज डेट का चल गया पता, 4000 करोड़ी फिल्म से धमाका करेंगे रणबीर?

    माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर के ऊपर काफी मेहनत की गई है। वहीं श्रीराम के लुक में रणबीर कैसे दिखेंगे, इस पर भी काफी रिसर्च की गई है, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं तो इंटरनेट काफी खफा हो गया है।

    दरअसल रेडिट (Reddit) पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फिल्म 'रामायण' का लीक लुक बताया जा रहा है। असल में ये तस्वीरें जूम द्वारा शेयर की गईं, जो रेडिट पर अब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है।

    He looks so bad honestly 😭
    by u/AgreeableScarcity568 in bollynewsandgossips

     

    रणबीर की विग से नाराज इंटरनेट

    रणबीर की जो तस्वीरें वायरल हो रही है, वो फिल्म के सेट की हैं। जहां रणबीर सेट पर नजर आ रहे हैं। लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर ने केसरिया रंग की धोती पहनी है और जनेऊ धारण किया हुआ है। उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा खुला है जिसे उन्होंने एक काले रंग के केप से ढका हुआ है। 

    troll

    साथ ही, उन्होंने एक विग पहनी है, जो इंटरनेट यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई। हालांकि इस बात से यूजर्स काफी नाराज हैं। लोग रणबीर (Ranbir Kapoor Troll) को ट्रोल कर रहे हैं और कुछ लोग ये तस्वीरें पुरानी बता रहे हैं।

    क्या बोले इंटरनेट यूजर्स?

    रणबीर के इस लुक को देखकर काफी नाराज हैं और फिल्म की तुलना प्रभास (Prabhas) की फ्लॉप फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने 'आदिपुरुष' की असफलता से कोई सबक नहीं सीखा है। एक यूजर ने फिल्म के भारी-भरकम बजट पर तंज कसते हुए लिखा, "फिल्म का बजट 400 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है, और क्या ये लोग एक अच्छी दिखने वाली विग भी नहीं ला सके?"

    ramayana-1772529110904

    वहीं एक यूजर ने लिखा कि, अरे वो नोलन हैं ना वो सब संभाल लेंगे। इसके अलावा कई यूजर हैं, जिन्होंने रणबीर की विग पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि इतना बजट होने के बाद भी ये हाल है।

    आपको बता दें कि निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) इस माइथोलॉजिकल मूवी को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। खबर आ रही है कि रामायण को लेकर हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

    ranbirr

    रिपोर्ट के मुताबिक नोलन इस फिल्म की एडिटिंग का फाइनल रिव्यू करेंगे। फिल्म 'रामायण' (Ramayana Buduget) की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म में हॉलीवुड की टेक्निक का पूरा इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है।

    Ranbir Ramayan

    जहां रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash), सनी देओल (Sunny Deol), रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म (Ramayana Release Date) इसी साल दीवाली पर रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana पर हॉलीवुड की पैनी नजर, ऑस्कर विनर डायरेक्टर करेगा फाइनल रिव्यू?