Rashmika-Vijay ने रूठी नन्हीं फैन को मनाने के लिए किया खास आयोजन, शादी का निमंत्रण न मिलने से थी नाराज
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपनी एक लिटिल फैन की नाराजगी को दूर करने के लिए हैदराबाद में अपने घर पर इनवाइट किया। ...और पढ़ें

अपनी छोटी सी फैन से मिले रश्मिका-विजय/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी यह शादी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, इसके बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था।
एक तरफ जहां सभी फैंस रश्मिका और विजय के वेडिंग वीडियो और फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे थे, तो वहीं कपल की एक नन्हीं फैन उनसे रूठ गई थी। अपनी इस रूठी हुई नन्हीं फैन को मनाने के लिए रश्मिका-विजय ने कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर यकीनन फैंस के चेहरे भी खिल उठेंगे।
नन्हीं फैन ने शेयर किया मुलाकात का प्यारा वीडियो
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस छोटी-सी फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल से उनके घर पर हुई मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लिटिल फैन अपने फेवरेट स्टार्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में विजय देवरकोंडा ने बच्ची को प्यार से गोद में उठाया हुआ है और बच्ची मासूमियत से उनसे पूछ रही है कि आखिर विजय और रश्मिका ने उसे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया।
यह भी पढ़ें- 'पहले ट्रोल किया अब...' बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं Rashmika Mandanna, सासू मां ने दिखाया सपोर्ट
वीडियो में आगे रश्मिका बच्ची की प्लेट में लड्डू रखती हैं और उसे प्यार से किस करती हैं। इसके बाद विजय भी अपनी फैन को खाना परोसते हैं। विजय जैसे ही अपनी छोटी-सी फैन को किस करते हैं, वह बड़े ही प्यारे अंदाज में पूछती है, "क्या हम दोस्त नहीं हैं?" यह सुनकर विजय और रश्मिका मुस्कुरा देते हैं। इसके बाद बच्ची खुशी से कहती है कि वह बहुत खुश है कि फाइनली वे लोग मिल लिए हैं।
View this post on Instagram
बच्ची ने वीडियो पोस्ट करके पूछा था यह सवाल
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद, उनकी इस फैन ने मार्च में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उसने शिकायत करते हुए पूछा था कि दोनों ने उसे अपनी शादी में क्यों इनवाइट नहीं किया। बच्ची वीडियो में यह भी कहती दिखी कि उन्होंने सभी को लड्डू और टेस्टी खाना खिलाया, लेकिन उसे इनवाइट ही नहीं किया। बच्ची अपनी भाषा में कहती है, "क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं?" साथ ही, लिटिल फैन ने लोगों से यह गुजारिश भी की थी कि उसका यह वीडियो कपल तक जरूर पहुंचे।
View this post on Instagram
इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद खुद विजय देवरकोंडा ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था, "सो क्यूट... लिटिल फैन, मैं तुम्हें अपने घर पर लंच के लिए बुलाऊंगा। तुम मुझे अपना फेवरेट फूड और स्वीट बताओ, मैं तुम्हारे लिए तैयार करवाऊंगा।" इसके अलावा, रश्मिका मंदाना ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था।
यह भी पढ़ें- 1825 की तंजोर पेंटिंग से प्रेरित है रश्मिका मंदाना की साड़ी, 4 हजार घंटों में तैयार हुआ यह खास डिजाइन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।