Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां गई ऑटोट्यून! जब RD Burman के साथ आशा भोसले ने किया कॉन्सर्ट, वायरल हुआ 50 साल पुराना वीडियो

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 06:52 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर आर डी बर्मन और आशा भोसले के म्यूजिक कॉन्सर्ट का एक पुराना वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आर डी बर्मन और आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर डी बर्मन हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार थे। बतौर म्यूजिशियन पंचम दा ने इंडस्ट्री में एक लंबी पारी खेली थी और दौरान उन्होंने अनगिनत शानदारों गीतों को तैयार किया। आर डी बर्मन की खासियत यही थी, अपने दौर में बगैर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किए बगैर भी धुनों को तैयार कर दिया करते थे। 

    इसका अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 50 साल से ज्यादा पुराने वीडियो को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जिसमें आर डी बर्मन अपनी पत्नी और गायिका आशा भोसले संग मिलकर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं।

    आर डी बर्मन और आशा भोसले का कॉन्सर्ट 

    आज के दौर में संगीत की दुनिया में ऑटो ट्यून वाला मामला काफी चर्चा में रहता है। कई सिंगर ऐसे हैं, जिनकी आवाज आपको गानों में सुनने में बहुत अच्छी लगेगी, लेकिन असल जिंदगी में उसमें वह मिठास सुनाई नहीं देती है। इसका कारण ऑटो ट्यून को माना जाता है। लेकिन आर डी बर्मन वह संगीतकार थे, जो ऑटो ट्यून के आने से पहले से संगीत का असली जादू पेश करते थे। 

    यह भी पढ़ें- वो कल्ट गाना जिसे सुन भड़के थे पंचम दा, Asha Bhosle की आवाज ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड; दिलचस्प है कालजयी गीत की कहानी

    R D Burman (1)

    फिलहाल इंस्टाग्राम पर आर डी बर्मन और आशा भोसले का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंचम दा और आशा ताई फिल्म कारवां के पॉपुलर गीत पिया तू अब तो आजा... को गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने पर पहले आपको लगेगा कि आर डी बर्मन इस गाने पर लिपसिंग कर रहे हैं, लेकिन गौर पर देखने पर पता चलेगा कि वह असलियत में गाने की धुनों को अपने मुंह से लाइव निकाल रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आशा भोसले अपनी सुरीली आवाज में सॉन्ग में जान फूंकती हुई नजर आ रही हैं। 

    आर डी बर्मन के इस कॉन्सर्ट वीडियो की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पंचम दा के आगे ऑटो ट्यून कहां गायब हो गई। तो अन्य यूजर्स का मानना है कि पंचम दा को बगैर ऑटो ट्यून के गाना बनाने का उस्ताद कहा जाना चाहिए। 

    पति-पत्नी थे पंचम दा और आशा ताई

    दरअसल आर डी बर्मन और आशा भोसले असल जिंदगी में पति पत्नी थे। दोनों ने दूसरी शादी के तौर पर एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। साथ ही इन्होंने कई कल्ट क्लासिक गीतों के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून भी पहुंचाया था।

    यह भी पढ़ें- 'मैं उसे मरा हुआ...', RD Burman की मौत के बाद उन्हें देखने नहीं गईं थी Asha Bhosle, 'पंचम' के जाने पर हुई थीं बेसुध!