Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बप्पा को अलविदा कहने का यह स्टाइल नहीं देखा होगा आपने, फैंस के बीच छाया Rithvik Dhanjani का वीडियो

गणपति बप्पा के विसर्जन के तो आपने कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन जिस अंदाज में रित्विक धनजानी और उनकी मित्र मंडली ने बप्पा को अलविदा कहा है वह इंटरनेट पर छाया हुआ है। फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों को यह स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 05:00 PM (IST)
Hero Image
Rithvik Dhanjani with Friends Photo Taken amid Celebration

नई दिल्ली, जेएनएन। इस समय गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। देश के अलग-अलग कोने में यह उत्सव मनाया जा रहा है। खासकर महाराष्ट्र में इस पर्व की धूम अधिक देखने को मिलती है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज में भी गणेश उत्सव का क्रेज देखने को मिलता है। वैसे तो आपने गणपति बप्पा के कई तरह के विसर्जन देखे होंगे। हाल ही में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, राहुल वैद्य, आदि कई सितारों ने बप्पा की विदाई की। लेकिन, अब तक का सबसे अनोखा विसर्जन किया है रित्विक धनजानी और उनकी मित्र मंडली ने। बप्पा का ऐसा विसर्जन आपने शायद ही कहीं देखा होगा। धनजानी ने सोशल मीडिया पर इस स्पेशल विसर्जन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए वह लिखते हैं, 'बप्पा अपने घर जा रहे हैं...और हम उन्हें बेस्ट तरीके से अलविदा कह रहे हैं।'

फैंस के बीच छाया बप्पा को अलविदा कहने का यह स्टाइल

दरअसल, रित्विक धनजानी ने क्रिस्टल डिसूजा, सुरभि ज्योति और बाकी दोस्तों के साथ बप्पा को ग्रैंड फिल्मी स्टाइल में विदाई दी। 7-8 दोस्तों के ग्रुप ने विसर्जन से पहले 'श्री गणेशा देवा' गाने पर थिरकते हुए गणपति बप्पा के लिए अपना प्यार दिखाया। रित्विक धनजानी द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो उनके फैंस सहित इंडस्ट्री के बाकी दोस्तों को भी पसंद आ रहा है। बप्पा को अलविदा कहने का यह स्टाइल लोगों के बीच हिट बना हुआ है। 

View this post on Instagram

A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

ड्रेसिंग स्टाइल भी है हिट

इससे पहले रित्विक ने बप्पा को लेकर दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर विसर्जन के दिन की है, जिसमें हरशद चोपड़ा, क्रिस्टल डिसूजा समेत बाकी दोस्त हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

सभी ने कलर ट्विनिंग करते हुए ऑफ व्हाइट रंग में ड्रेस पहनी। जहां लेडीज ने ऑफ व्हाइट कलर में डिजाइनर सूट और लहंगा पहना, तो वहीं मेन टीम भी ट्रेडिशनल और मैचिंग कुर्ता-धोती स्टाइल में नजर आई।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022 के बीच वसीम अकरम का बड़ा एलान, फवाद खान के साथ कर रहे फिल्म डेब्यू