रोडवेज बसों में आज भी बजता है 36 साल पुराना गीत, 90 के दशक का रहा था आइकॉनिक सॉन्ग
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा गीत है, जो 36 सालों से रोडवेज बसों में खूब बज रहा है।

बॉलीवुड का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
90 के दशक का सबसे शानदार गीत
कुमार सानू की आवाज में हुआ अमर
रोडवेज बसों में खूब बजता है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के लिए सबसे यादगार दौर 90 का दशक माना जाता है। इस टाइम पीरियड में एक से बढ़कर एक फिल्म और उनके गानों को रिलीज किया गया था। इसी आधार पर हम आपको 90s के एक ऐसे आइकॉनिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 36 सालों से रोडवेज बसों में बजता आ रहा है।
एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर ये हर किसी का फेवरेट माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
रोडवेज बसों में बजता है ये गीत
जिस गीत के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। सानू की आवाज में ये गाना आज भी अमर है और प्यार में पड़े लोग इसे धड़ल्ले से सुनते हैं। आपको बता दें कि यहां बात निर्देशक महेश भट्ट की कल्ट मूवी आशिकी के टाइटल सॉन्ग- सांसों की जरूरत है जैसे... (Saanson Ki Jarurat Hai Jaise) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 52 साल पुराना गाना जिसे गाकर किन्नर बच्चे के जन्म पर आज भी देते हैं बधाई, मोहम्मद रफी की आवाज में हुआ अमर
-1788146445275.webp)
अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनु अग्रवाल का ये गाना 90 के दशक से लेकर अब तक फैंस का फेवरेट माना जाता है और रोडवेज बसों में आपको आशिकी (Aashiqui) के इस गीत की गूंज सुनने को मिल जाती है। बात अगर 90s के सबसे यादगार रोमांटिक सॉन्ग के बारे में तो उसमें आशिकी के सांसों की जरूरत है जैसे... गीत का नाम जरूर शामिल होगा।
चर्चा की जाए सांसों की जरूरत है जैसे... की मेकिंग की तरफ तो कुमार सानू की गायिकी के अलावा संगीतकार नदीम सैफी और श्रवण राठौड़ की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया था, जबकि गीतकार समीर की तरफ से इसके शानदार लिरिक्स को लिखा गया था।
अनुराधा पौडवाल ने गाया था दूसरा वर्जन
आशिकी फिल्म के सांसों की जरूरत है जैसे... की लोकप्रियता के बारे में तो इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मेल वर्जन में हिट होने के बाद मेकर्स ने इस गीत को फीमेल वर्जन में भी रिकॉर्ड किया था, जिसे मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज में गाया। कुमार सानू के साथ-साथ अनुराधा पौडवाल की आवाज में भी आशिकी का टाइटल सॉन्ग दिल को सुकून पहुंचाता है।
