विरासत में मिली थी एक्टिंग, सायरा बानो की भतीजी और Govinda की वो हीरोइन; 2 फिल्मों के बाद कहां हुई गुमनाम?
90 के दशक में एक ऐसी हीरोइन ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जो सायरा बानो से ताल्लुक रखती थीं। हालांकि, गोविंदा के अपोजिट डेब्यू करने वाली हीरोइन की सादगी ...और पढ़ें

सायरा बानो की भतीजी थीं 90 की हीरोइन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टारकिड्स के लिए फिल्मी दुनिया में एंट्री लेना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल बॉलीवुड में अपने कदम जमाकर रखना भी हैं। दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानों के परिवार से ताल्लुक रखने वालीं 90 के दशक में एक ऐसी हीरोइन ने फिल्मों में एंट्री ली थी, जिनकी सादगी हर किसी का दिल जीत लेती थी।
इस हीरोइन की खूबसूरती की चर्चा तो बॉलीवुड के गलियारों में बहुत हुई, लेकिन करियर में वह सफलता नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी। कौन थीं वह 90 के दशक की हीरोइन जिन्होंने गोविंदा के अपोजिट की थी शुरुआत, लेकिन दो फिल्मों के बाद बॉलीवुड में नही मिला उन्हें काम, पढ़ें दिलचस्प किस्सा।
2 फिल्में कर बॉलीवुड से हुईं थीं गायब
हम जिस अभिनेत्री की कहानी आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि सायरा बानो की भतीजी शाहीन बानो है। शाहीन वह 90 के दशक की वह हीरोइन हैं, जिन्हें एक्टिंग विरासत में मिली थी। न सिर्फ उनकी बुआ सायरा बानो, बल्कि उनके फूफा दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे हैं। शाहीन की दादी नसीमा बानो अपने जमाने की बड़ी हीरोइन रही हैं।
एक तरफ जहां शाहीन के परिवार में सभी ने सफलता का स्वाद चखा, तो वहीं उन्हें हिंदी सिनेमा में सक्सेस नहीं मिली। उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम किया, लेकिन उनकी सादगी 90 के दशक में बोल्डनेस के सामने पूरी तरह से हार गई।
खबरें और भी

गोविंदा के अपोजिट किया था डेब्यू
शाहीन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'महासंग्राम' से की थी, जो 1990 में रिलीज हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित, आदित्य पंचोली, गोविंदा और सुमित साइगल जैसे कलाकारों ने काम किया था। मूवी में शाहीन को गोविंदा के अपोजिट बतौर हीरोइन कास्ट किया गया। हालांकि, मूवी में बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन शाहीन को उनकी दूसरी फिल्म जल्द ही मिल गई।
1991 में वह आई मिलन की रात में दिखाई दीं, जिसमें उनके हीरो थे अविनाश वदावन। शाहीन की दूसरी फिल्म सुपरहिट रही और गाने बहुत पॉपुलर हुए। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वह साउथ में मूव हुईं, क्योंकि जिस दौर में उन्होंने कदम रखा था, उस समय पर कई हीरोइनें बोल्ड सीन्स भी सहजता से कर रही थीं, लेकिन शाहीन उसमें कंफर्टेबल नहीं थीं। इसलिए उन्होंने साउथ में 30 से 35 फिल्मों में काम किया और उसी तरफ फिर उनका फोकस भी बढ़ा।

गोविंदा की हीरोइन को हुआ था विलेन से प्यार
जब शाहीन महासंग्राम की शूटिंग कर रही थीं, तो किस्मत से फिल्म में अभिनेता सुमीत साइगल ने विलेन का किरदार अदा किया था, जो शाहीन के पति है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म के सेट पर ही शुरू हुई थी। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि 1990 में ही शादी कर ली।
हालांकि, शादी के कुछ सालों के बाद दोनों में अनबन होने लगी और साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, सुमित साइगल ने तब्बू की बहन फराह नाज से दूसरी शादी कर ली, लेकिन शाहीन ने अपना पूरा समय बेटी'सायशा साइगल' को दिया,जो आज खुद साउथ की एक बड़ी स्टार हैं।"