विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर Doordarshan की 'जान' बनती थी सलमान खान की पुरानी फिल्म, 32 साल पहले आई थी ब्लॉकबस्टर फैमिली-ड्रामा

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:34 PM (IST)

सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐसी थी, जो दीवाली के सीजन में दूरदर्शन पर बार-बार टेलीकास्ट की जाती थी।

सलमान खान की फैमिली ड्रामा फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

सलमान खान की फैमिली ड्रामा फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. 32 साल पहले रिलीज हुई थी ब्लॉकबस्टर

  2. दीवाली पर बार-बार दिखाई जाती थी फिल्म

  3. 90 के दशक की सलमान की सबसे सफल मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन टीवी चैनल पर एक वक्त त्योहारों के हिसाब से धारावाहिक और फिल्मों को प्रासिरक किया जाता था। इस मामले में सलमान खान स्टारर एक 34 साल पुरानी फिल्म ऐसी भी थी, जो दीवाली (Diwali) के मौके पर दूरदर्शन पर जरूर प्रसारित की जाती थी। 

उस फैमिली ड्रामा को देखने के लिए दूरदर्शन (Doordarshan) पर पूरा परिवार एक साथ बैठ जाया करता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में सलमान खान की कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

दीवाली पर दूरदर्शन की जान बनती थी फैमिली ड्रामा

फेस्टिव सीजन दीवाली पर मनोरंजन भी दोगुना रहता है और ये सिलसिला लंबे अरसे से चलता हुआ आ रहा है। दूरदर्शन अपने समय में मनोरंजन का प्रमुख साधन था और इस टीवी चैनल पर दीवाली का जश्न भी शानदार फिल्मों के जरिए मनाया जाता था। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) दीवाली पर दूरदर्शन की जान बनती थी।

यह भी पढ़ें- 34 साल पहले दीवाली पर 'धुरंधर' निकली थी अजय देवगन की पुरानी फिल्म, 90s की ब्लॉकबस्टर आज भी है कल्ट

hum aapke hain koun (1)

आपको याद हो कि जब-जब दीवाली आती थी, तब-तब दूरदर्शन पर फिल्म हम आपको हैं कौन प्रसारित किया जाता था। 90 के दशक की इस लोकप्रिय फिल्म के बिना दीवाली का जश्न अधूरा सा रहता था। आपको बता दें कि फिल्म हम आपके हैं कौन का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया था। अपनी शानदार पारिवारिक कहानी और गानों के दम पर इस फिल्म ने अपार सफलता हासिल की थी। 

hum aapke hain koun (4)

सलमान खान के अलावा हम आपके हैं कौन में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, मोहनिस बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। बात की जाए हिंदी सिनेमी की सर्वश्रेष्ठ फैमिली ड्रामा फिल्म के बारे में तो उसमें हम आपके हैं कौन का नाम पहले स्थान पर काबिज रहेगा। 

हम आपके हैं कौन ने रचा था इतिहास

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार हम आपके हैं कौन ने 90 के दशक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। मूवी का बजट 6 करोड़ से अधिक था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके अलावा हम आपके हैं कौन भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने ग्लोबली 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- 15 रीटेक में शूट हुआ था Madhuri Dixit का सदाबहार गाना, नहीं लग रहा था सलमान खान का निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।