Salman Khan की फैमिली का करीबी बना 'बैटल ऑफ गलवान' का हिस्सा, भाईजान का है बेस्ट फ्रेंड
सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब खबर आ रही है इस मूवी में सलमान का एक करीबी भी नजर ...और पढ़ें
-1772547189513_m.webp)
सलमान खान की मूवी बैटल ऑफ गलवान (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। सलमान खान (Salman Khan) स्टारर इस वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर फिलहाल एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में सलमान का एक करीबी दोस्त नजर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन है और सलमान से उसका क्या कनेक्शन है।
सलमान का बेजुबान दोस्त
सलमान खान को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े दिल वाला कलाकार माना जाता है। इंसान हो या जानवर वह हर किसी के प्रति दयालु भाव रखते हैं। फिल्मों में कहानी की मांग के अनुसार, अक्सर जानवरों के साथ भी शूटिंग की जाती है। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी घोड़े के साथ उनके कुछ सीन हैं।
-1772547759373.jpg)
यह भी पढ़ें- 23 साल बाद सिनेमाघरों में वापस लौटे 'राधे भैया', Tere Naam की री-रिलीज पर थिएटर में क्रेजी हुए फैंस
फिल्म के हालिया प्रदर्शित गाने 'मैं हूं' में कुछ ऐसे सीन देखे भी गए। विशेष बात यह है कि इन दृश्यों को सलमान ने निजी घोड़े के साथ शूट करने का विकल्प चुना जिससे कैमरे के सामने उनके व घोड़े के बीच जो जुड़ाव दिखे, वह वास्तविक हो।
-1772547767964.jpg)
हाल ही में फिल्म की टीम की तरफ से मैं हू गाने के निर्माण के पीछे के दृश्य रिलीज किए गए जिसमें सलमान घोड़े के साथ स्नेह जताते दिख रहे हैं। इससे पहले सलमान के कई सोशल मीडिया पर उनके पनवेल फार्म हाउस की झलकियां देखने ोक मिली हैं, जिनमें वह अपने प्यारे घोड़ो संग कीमती वक्त बिताते हुए नजर आए।
बैटल ऑफ गलवान का सबको इंतजार
बैटल ऑफ गलवान साल 2020 में भारत व चीनी सेना के बीच हुई खूनी झड़प की घटना पर आधारित है। इस मूवी का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया। सलमान खान इस मूवी में बिहार रेजीमेंट के सेना अधिकारी कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका में मौजूद हैं। अब तक फिल्म के दो गाने और टीजर सामने आया है, जिसने सिनेप्रेमियों के उत्साह को बढ़ाया है। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो वह 17 अप्रैल 2026 है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।