डिलीवरी के बाद Sameera Reddy को मिले ताने, पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरीं; कहा- '100 किलो वजन हो गया था...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने बताया कि डिलीवरी के बाद वह उन्हें काफी ताने मिले। वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरीं। ...और पढ़ें

पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर छलका समीरा रेड्डी का दर्द। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद कई महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझती हैं। कई सेलिब्रिटीज ने खुलकर पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की। बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) भी उन्हें एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन सेलिब्रिटीज इस वजह से काफी ट्रोल होती हैं। समीरा रेड्डी को भी बढ़े हुए वजन की वजह से ताने सुनने पड़े। वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से भी जूझीं।
डिप्रेशन से जूझ रही थीं समीरा
हाल ही में समीरा रेड्डी ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे डिलीवरी के बाद डिप्रेशन हो गया था, मेरा वजन बहुत बढ़ गया था और 100 किलो तक पहुंच गया था, साथ ही मुझे हार्मोन से जुड़ी ऐसी परेशानियां हो रही थीं कि जैसे मेरा शरीर और मन जवाब देने लगा हो।"
मोटापे के लिए मिले थे ताने
लोग समीरा रेड्डी को बढ़े हुए वजन के लिए ताने मारने लगे थे। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "दीदी आपको क्या हो गया? आप इतनी मोटी कैसे हो गईं?" इस ट्रोलिंग का एक्ट्रेस पर काफी प्रभाव पड़ा।
तब उनके पति अक्षय वर्दे ने उनसे कहा था, "समीरा तुम हर किसी को तुम्हें जज करने के लिए दोष नहीं दे सकतीं क्योंकि तुमने उन्हें वही दिखाया है। तुमने उन्हें वो 'सेक्सी सैम' वाली इमेज ही बेची है।" समीरा ने बताया कि वह इंडस्ट्री में अपने डार्क स्किन टोन के लिए भी जज हुई थीं।
खबरें और भी
समीरा रेड्डी का वर्क फ्रंट
समीरा रेड्डी ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं। बेटे का जन्म 2015 में हुआ और 2019 में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने शादी और दो बच्चों के जन्म के बाद 'नाम' (2024) से वापसी की थी। आखिरी बार उन्हें संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' में देखा गया।