Dhurandhar की 'यलीना' को मिल गई बड़ी फिल्म, Ram Charan की अपकमिंग थ्रिलर में लीड रोल निभाएंगी सारा अर्जुन?
धुरंधर की यलीना उर्फ सारा अर्जुन (Sara Arjun) की किस्मत चमक गई है। उन्हें राम चरण के साथ एक बड़ी फिल्म मिल गई है।

सारा अर्जुन को ऑफर हुई बड़ी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
राम चरण के साथ लीड रोल निभाएंगी सारा?
सारा अर्जुन को मिल गई साउथ की बड़ी फिल्म
धुरंधर की सफलता के बाद चमकी सारा की किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चाइल्ड एक्ट्रेस से लीड हीरोइन बनीं सारा अर्जुन (Sara Arjun) को धुरंधर (Dhurandhar) की सफलता के बाद एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।
सारा अर्जुन यूं तो कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन उन्हें धुरंधर और धुरंधर 2 से ज्यादा सफलता मिली। इसके बाद से ही वह राइजिंग स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। अब खबर आ रही है कि उन्हें राम चरण की फिल्म मिल गई है।
सारा अर्जुन को मिली बड़ी फिल्म
राम चरण 8 साल बाद पुष्पा द राइज के डायरेक्टर सुकुमार के साथ नई फिल्म कर रहे हैं, जिसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। हालांकि, इस फिल्म को आरसी 17 कहा जा रहा है। अब इस फिल्म से सारा अर्जुन का भी नाम जुड़ रहा है।

लीड रोल निभाएंगी सारा अर्जुन!
तेलुग 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अर्जुन राम चरण की आरसी 17 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट हुई हैं। एक्ट्रेस को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर ऐसा कहा जा रहा है कि दशहरा के आसपास फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।
कब से शुरू होगी शूटिंग?
कहा जा रहा है कि राम चरण आगामी फिल्म आरसी 17 की शूटिंग इसी साल दिसंबर के महीने से शुरू कर सकते हैं। पेड्डी की रिलीज के बाद उन्होंने इंजरी के चलते ब्रेक लिया था और ठीक होने के बाद वह आरसी 17 की शूटिंग की तैयारी में जुट जाएंगे। यह फिल्म 2028 तक थिएटर्स में आ सकती है।

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्म
सिर्फ आरसी 17 ही नहीं, ऐसी चर्चा है कि सारा अर्जुन संजय लीला भंसाली निर्मित मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं जिसका निर्देशन डार्लिंग्स की डायरेक्टर जसमीत के रीन करेंगी। फिलहाल, इस फिल्म को लेकर भी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
