'शक्तिमान' के फैसले से नाखुश 'तमराज किल्विश'...Mukesh Khanna को बताया 'जिद्दी'; Ranveer Singh को लेकर दी सलाह
शक्तिमान में 'तमराज किल्विश' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल ने मुकेश खन्ना को जिद्दी बताते हुए 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह को रोल के लिए प ...और पढ़ें

रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' बनाने के सपोर्ट में उतरे 'तमराज किल्विश' / फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शक्तिमान' (Shaktimaan) पर बनने वाली फिल्म को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। कई बार ये खबरें आईं कि 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बड़े पर्दे पर 'शक्तिमान' बनने की तैयारी में हैं। हालांकि, उनके एक न्यूड फोटोशूट के बाद ओरिजिनल शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने इसका कड़ा विरोध किया था और साफ कह दिया था कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं।
अब हाल ही में दूरदर्शन के ऐतिहासिक शो 'शक्तिमान' में 'तमराज किल्विश' का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सुरेंद्र पाल ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश खन्ना को 'जिद्दी' बताया है।
रणवीर सिंह 'शक्तिमान' के लिए आइडियल च्वाइस
सिद्धार्थ कनन को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जब सुरेंद्र पाल से पूछा गया कि उनके हिसाब से 'शक्तिमान' के लिए कौन-सा एक्टर बेस्ट है? तो इसके जवाब में अभिनेता ने रणवीर सिंह को इस किरदार के लिए आइडियल च्वाइस बताया। उन्होंने कहा,
"रणवीर सिंह कोई बुरी च्वाइस नहीं हैं। मुझे तो वह बहुत अच्छे लगते हैं और जब से मैंने उनकी फिल्म 'धुरंधर' देखी है, तब से तो मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हो गया हूं। मुझे लगता है कि वह इस किरदार के लिए बिल्कुल आइडियल हैं। मुकेश जी को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।वह (Mukesh Khanna) एक ही बात पर अटक चुके हैं, उन्हें अपने दायरे को थोड़ा बढ़ाना चाहिए। मुझे रणवीर सिंह बहुत अच्छे लगते हैं और यह मेरी अपनी चॉइस है। हो सकता है वह मुकेश जी की पसंद न हों, लेकिन वह बहुत ही शानदार एक्टर हैं। मैंने उन्हें (रणवीर सिंह) देखा है और उन्होंने हर फिल्म में मुझे इम्प्रेस किया है।"
यह भी पढ़ें- करोड़पति बन गईं Shaktimaan की 'गीता विश्वास'! अचानक छोड़ा फिल्मी करियर, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ
'मुझे पता है वह जिद्दी हैं'- सुरेंद्र पाल
मुकेश खन्ना द्वारा रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के रूप में स्वीकार न करने के फैसले पर अपनी राय देते हुए सुरेंद्र पाल ने कहा, "शक्तिमान उनके (मुकेश खन्ना) बच्चे की तरह है, इसलिए वही जज करने के लिए बेस्ट हैं कि कौन फिट है या कौन नहीं। वह अपने बच्चे को उसी को सौंपना चाहेंगे, जो उसमें अपना बेस्ट दे सके और जिसकी एक अच्छी इमेज हो। वह आज भी शक्तिमान को अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं और वह उससे कोई समझौता नहीं कर सकते। मुझे पता है कि वह थोड़े जिद्दी हैं।"
-1778062002819.jpg)
मुकेश खन्ना ने रणवीर को लेकर बोली थी ये बात
आपको बता दें कि सुरेंद्र पाल से पहले मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के लिए सही चॉइस न मानते हुए कहा था, "वह शानदार एक्टर हैं, अच्छे इंसान हैं, उनकी एनर्जी बेहतरीन है। वह 'धुरंधर', 'गली बॉय' और 'खिलजी' बन सकते हैं, लेकिन आपको 'शक्तिमान' के लिए सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ठहराव वाला चेहरा चाहिए। उसके चेहरे पर शालीनता दिखनी चाहिए, मस्ती या 'स्कीमिंग फेस' नहीं होना चाहिए, जो रणवीर का है। इनका चेहरा ऐसा है कि 'आजा चल डांस करते हैं', जबकि शक्तिमान कभी भी ऐसा नहीं बोलेगा।"
खबरें और भी
रणवीर सिंह इस वक्त आदित्य धर के निर्देशन में बनी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें- 67 साल की उम्र में Mukesh Khanna करने वाले हैं शादी? बोले- 'जिस स्त्री से मेरा विवाह होना है, वह मौजूद...'
-1778061882616.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।