Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पक्के दोस्त के साथ आपने भी गुनगुनाया होगा ये गाना, 50 साल पहले Kishore Kumar और Manna Dey ने मचाई थी धूम

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 10:10 PM (IST)

    50 साल पुराना एक आइकॉनिक गाना आज भी 'दोस्तों' का सबसे पसंदीदा बना हुआ है। गाने के हर बोल दोस्ती के मतलब को गहराई से बयां करते हैं। ...और पढ़ें

    दोस्ती पर बना सबसे खूबसूरत गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दोस्ती पर बना सबसे खूबसूरत गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 50 साल पहले दोस्ती पर बना खूबसूरत गाना

    2. 5 दशक बाद भी पक्के दोस्त गुनगुनाते हैं गाना

    3. किशोर कुमार-मन्ना डे की आवाज बन गई पहचान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में तरह-तरह के गाने बने हैं, कोई 'प्यार का इजहार' करता है तो कोई दिल का दर्द बयां करता है। 50 साल पहले बॉलीवुड ने 'पक्के दोस्तों' को भी एक गाना दिया था जिसके जरिए वे वादा करते हैं कि चाहे जो हो जाए, वे एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।

    दोस्ती की गहराई एक गाने के जरिए इतनी खूबसूरती के साथ बयां किया गया है, आज पचास साल बीतने के बावजूद यह गीत अब भी उतना ही पॉपुलर है, जितना पहले था। आज भी पक्के दोस्तों के बीच यह गीत जरूर गुनगुनाया जाता है, चाहे वो फीमेल फ्रेंडशिप या फिर मेल फ्रेंडशिप।

    शोले ने दिया सबसे हिट गाना

    इस गीत को आवाज दिया था दिग्गज गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) और मन्ना डे (Manna De)। उनकी आवाज में यह गीत हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया। यह गीत कोई और नहीं, बल्कि 1975 में रिलीज हुआ 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' (Yeh Dosti Hum Nahi Todenge) है। यह शोले (Sholay) फिल्म का सुपरहिट गाना था।

    दोस्ती की गहराई को करता है बयां

    रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म शोले 1975 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। धर्मेंद्र, वीरू बने थे, जबकि अमिताभ ने जय का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके बीच गहरी दोस्ती होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 42 साल पहले किशोर कुमार ने लेटकर गाया था Amitabh Bachchan के लिए गाना, आज भी कहलाता है कल्ट

    Sholay Song

    उन्हीं पर फिल्माया गया था 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना। यह गाना उनके बीच के गहरे रिश्ते को बयां करता है। कभी दोस्ती न टूटने का वादा करता है। एक-दूसरे के लिए हर लड़ाई लड़ने का वादा करता है। इस गाने में दोनों का डबल स्कूटर भी काफी फेमस हुआ था। इसके बाद कई फिल्मों में ऐसी डबल बाइक दिखाई दी।

    किसने लगे थे गाने के बोल?

    इस गीत के बोल आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक आर.डी बर्मन उर्फ पंचम दा का था। इस गीत को किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया। यह गीत आज भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है। 51 साल बाद भी इस गाने पर मिलियंस में व्यूज हैं।

    यह भी पढ़ें- 70 साल पुराने गाने में Kishore Kumar ने 21 बार बदली थी आवाज, शादियों में बजा दें तो दूल्हे के उड़ जाएंगे तोते