विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 साल पहले Doordarshan पर आया था सदी का सबसे यादगार 'कृष्ण भजन', हर जन्माष्टमी पर सुनाई देती है गूंज

Updated: Mon, 31 Aug 2026 02:20 PM (IST)

कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पिछले 33 साल से दूरदर्शन के एक धार्मिक धारावाहिक का गाना खूब सुना जा रहा है।

जन्माष्टमी का यादगार भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

जन्माष्टमी का यादगार भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 33 साल पहले आया था ये गाना

  2. इस दिग्गज गायक ने किया अमर

  3. दूरदर्शन के शो से हुआ था फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा बंधन के बाद अब देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन धार्मिक संगीत और भजन के बिना जन्माष्टमी का ये जश्न अधूरा रहता है।

इस आधार पर 33 साल पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दूरदर्शन के एक कल्ट माइथोलॉजिकल शो के लिए यादगार भजन बनाया गया था, जिसे पद्मश्री विजेता रहे एक दिग्गज गायक ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है।

कृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल गीत

यूं तो भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कई सारे भजन और गीत को निर्माण सिनेमा जगत की तरफ से किया गया है। लेकिन कुछ भजन ऐसे हैं, जिनकी रिलीज को दशकों का समय बीत गया है, लेकिन फिर भी ये सुनने में नए लगते हैं। ऐसा ही एक गीत निर्देशक रामानंद सागर के दूरदर्शन पर साल 1993 में प्रसारित होने वाले धारावाहिक श्री कृष्णा में सुनने को मिला था, जिसका टाइटल था- श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... (Shri Krishna Govind Hare Murari)।

 

यह भी पढ़ें- राज कपूर के बेटे का सुपरहिट गाना, Lata Mangeshkar ने दी आवाज; हीरोइन के 'विवादित सीन' वाला गीत आज भी कल्ट

hey krishna govind hare murari song

इस कृष्ण भजन को दिग्गज गायक और संगीतकार रहे रवींद्र जैन (Ravindra Jain) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। भक्ति गीतों के मामले में पद्मश्री विजेता रवींद्र साहब का कोई मुकाबला नहीं था। रामायण से लेकर महाभारत तक दूरदर्शन के कई कल्ट धारावाहिकों के संगीत और गीतों को रवींद्र जैन द्वारा ही तैयार किया गया था। श्री कृष्णा शो में भी उन्होंने अपने हुनर की छाप छोड़ी थी।

जिसके चलते 33 साल बाद अगर बात भगवान कृष्ण को समर्पित सबसे सर्वश्रेष्ठ भजन की जाए तो उसमें रवींद्र जैन के श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... गाने का नाम जरूर शामिल होता है। इसी वजह से इसे कल्ट क्लासिक भजन माना जाता है।

यूट्यूब पर मिले 157 मिलियन व्यूज

रवींद्र जैन के श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... भजन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर गायक के चैनल पर मौजूद इस गीत को 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं 6 लाख 83 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

यह भी पढ़ें- 48 सालों से प्रेमिका के दिल का हाल बयां कर रहा Ravindra Jain का कल्ट गाना, Hemlata की आवाज में बन गया सदाबहार