विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, Navika Kotia ने डिलीट की इंगेजमेंट की सारी फोटोज

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:43 PM (IST)

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने अपने मंगेतर से सगाई तोड़ ...और पढ़ें

नाविका कोटिया ने मंगेतर से तोड़ी सगाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

नाविका कोटिया ने मंगेतर से तोड़ी सगाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नाविका कोटिया ने माजेन मोदी से तोड़ी सगाई

  2. दी के कुछ महीने पहले क्यों लिया ये निर्णय?

  3. एक्ट्रेस ने डिलीट कीं सगाई की सभी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंग्लिश-विंगलिश में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी सपना का किरदार अदा करने वालीं नाविका कोटिया ने पुणे बेस्ड बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। एक्ट्रेस की शादी को कुछ ही समय बाकी था, ऐसे में क्यों उन्हें ये फैसला लेना पड़ा, नीचे पढ़ें डिटेल्स। 

जनवरी 2026 में हुई थी नाविका कोटिया की सगाई

नाविका ने बिजनेसमैन माजेन के साथ जनवरी 2026 में सगाई की थी, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस ने जुलाई में इंगजेमेंट तोड़ दी थी। इस बात की जानकारी फैंस को नाविका कोटिया के इंस्टाग्राम से तब मिली, जब एक्ट्रेस ने मंगेतर के साथ अपनी सगाई की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाविका और माजेन का अलग होने का ये निर्णय म्यूचअल था। सूत्रो के मुताबिक, "ये एक अरेंज मैच था। दोनों ने जनवरी 2026 में गोल धना सेरेमनी की थी और अगले साल कपल का शादी करने का प्लान था। हालांकि, सगाई के बाद नाविका और माजेन के बीच कई दिक्कतें आईं, जिसके बाद उन्हें ये लगा कि वह एक-दूसरे से काफी अलग हैं। यही कारण है कि दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। उनके ब्रेकअप किसी भी नेगेटिव कारणों से नहीं हुआ है।"

Untitled design - 2026-10-28T123829.306

एक्ट्रेस ने सारी फोटोज की डिलीट

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि कपल ने जुलाई में नहीं, बल्कि छह महीने पहले ही जिंदगी के अलग-अलग नजरिए के कारण सगाई तोड़ दी थी। अब एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन के साथ अपनी सगाई की सभी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। आपको बता दें कि नाविका और माजेन मोदी की मुलाकात एक म्यूचअल फ्रेंड के जरिए हुई थी।

नाविका ने एक पुराने इंटरव्यू में माजेन से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था, "हम दोनों एक दोस्त के जरिए मिले थे। उसके बाद जब मैं उनके माता-पिता से मिली तो मेरी उनसे पहचान और ज्यादा बढ़ी। उसके बाद माजेन के मां-बाप ने मेरे पेरेंट से हाथ मांगा। मैं हमेशा से ये चाहती थी कि मेरी शादी का निर्णय मेरे माता पिता ही लें। मुझे लगा ये परफेक्ट फिट है।"

Screenshot 2026-10-28 123520

इंफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं माजेन मोदी

नाविका कोटिया से सगाई टूटने के बाद रिपोर्ट्स की माने तो माजने मोदी इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस रितिका बदियानी को डेट कर रहे हैं। उनके साथ बिजनेसमैन ने कई फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

चाइल्ड एक्टर के रूप में नाविका ने शुरू किया था करियर

नाविका के करियर की बात करें तो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वह कसम से, बा बहू और बेबी, बालिका वधू जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में जब फिल्म इंग्लिश-विंगलिश में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था, तब वह चर्चा में आई थीं। साल 2022 में वह राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं से जुड़ीं, जहां उन्होंने माया का ग्रे शेड किरदार निभाया।

यह भी पढ़ें- Exclusive: 50 हजार स्क्रीन्स...100 से अधिक देश, Ramayana के मेकर्स का मेगा-प्लान; धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

यह भी पढ़ें- LA में हुआ Ramayana Part 1 का वर्ल्ड प्रीमियर, यश को देख लोगों ने 'रावण' के लगाए नारे; खास अंदाज में हुआ वेलकम