तारीखें नोट कर लीजिए! बड़े पर्दे पर Sunny Deol मचाएंगे गदर, बैक-टू-बैक री- रिलीज होंगी ये 3 आइकॉनिक फिल्में
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की तीन आइकॉनिक फिल्में बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज हो रही हैं। ...और पढ़ें
-1784306061125_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्लासिक हिंदी सिनेमा के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन (Aawarapan) की री-रिलीज के बीच एक साथ तीन आइकॉनिक फिल्मों की बड़े पर्दे पर वापसी की खबर आ रही है। PVR INOX, सनी देओल (Sunny Deol) और राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की मशहूर जोड़ी का जादू फिर से दिखाएगा।
खबर है कि दामिनी, घातक और घायल को फिर से रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। सनी देओल की लेटेस्ट अपकमिंग 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले ये फिल्में खास तौर पर सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी, जिससे दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
कब आएंगी तीनों फिल्में?
यह खास रेट्रोस्पेक्टिव तीन हफ्ते तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई को 'दामिनी' से होगी। 31 जुलाई को 'घातक' सिनेमाघरों में लौटेगी, और 7 अगस्त को 'घायल' की री-रिलीज के साथ यह सेलिब्रेशन खत्म होगा। ये स्क्रीनिंग सनी देओल और राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947' में वापसी के लिए भी एक बेहतरीन तैयारी है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।
-1784306286245.jpg)
इसकी घोषणा 17 जुलाई को की गई थी। PVR INOX ने ये खबर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'एक्शन। इमोशन। जबरदस्त कहानी।'बंटवारा 1947' देखने से पहले देओल-संतोषी की यादगार क्लासिक फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से देखें।"
खबरें और भी
फिल्म ने जीते थे कई फिल्मफेयर अवॉर्ड
इनमें से हर फिल्म ने हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस और अवॉर्ड समारोहों में गहरी छाप छोड़ी है। 'दामिनी' के लिए राजकुमार संतोषी को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, जबकि सनी देओल ने वकील गोविंद श्रीवास्तव के दमदार किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।
View this post on Instagram
'घायल', जिससे राजकुमार संतोषी ने बतौर डायरेक्टर शुरुआत की थी, अपने समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई। सनी देओल को उनकी एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड का 'स्पेशल जूरी अवॉर्ड' और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। राजकुमार को इस फिल्म के लिए 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' (बेहतरीन मनोरंजन देने वाली लोकप्रिय फिल्म) का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।
यह भी पढ़ें- 'धर्म-कर्म' का पाठ पढ़ाएगी सनी देओल की Batwara 1947, रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया सरप्राइज