The Royals के सीजन 2 में ईशान का किरदार है Shahid Kapoor से इंस्पायर? अभिनेता ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
द रॉयल्स के सीजन 2 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ही ईशान खट्टर ने एक्साइटमेंट न्यूज ...और पढ़ें

द रॉयल्स में शाहिद से इंस्पायर है ईशान का किरदार/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
ईशान खट्टर का किरदार बड़े भाई शाहिद कपूर से प्रेरित
'द रॉयल्स 2' की शूटिंग राजस्थान में जारी है
वेब सीरीज अगले साल नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द रॉयल्स को भले ही समीक्षको से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की रॉयल रोमांटिक सीरीज को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, जिसके बाद मेकर्स इस वेब सीरीज का सीजन 2 लाने के लिए मजबूर हो गए।
सितंबर के महीने में ही मेकर्स ने द रॉयल्स 2 पर अपडेट देते हुए ये बताया था कि ईशान और भूमि ने राजस्थान में सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। फैंस पहले से ही कॉमेडी सीरीज को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे और इस बीच ही अभिनेता ईशान खट्टर ने द रॉयल्स में अपने किरदार को लेकर खुलासा किया है।
द रॉयल्स में इस बार कैसा है ईशान का किरदार?
ईशान खट्टर बीते दिनों अपने भाई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और भाभी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) के कॉमेडी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाभी संग मिलकर शाहिद कपूर की खूब पोल-खोल की।
इस दौरान बातों ही बातों में ईशान खट्टर ने कपिल शर्मा को ये भी बताया कि वह द रॉयल्स के सीजन 2 में बड़े भाई का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि उनका ये किरदार पूरी तरह से उनके बड़े भाई शाहिद कपूर से ही प्रेरित है। जिस तरह से शाहिद ने उन्हें (Ishaan Khattar) बचपन में हैंडल किया है, ठीक वैसी ही कुछ झलकियां फैंस को उनके किरदार में भी देखने को मिलेगी। उन्होंने बड़े भाई की कई चीजों को ऑबजर्व किया और किरदार में उतारने की कोशिश की है।

कब तक दर्शकों के सामने आएगी द रॉयल्स?
नेटफ्लिक्स पर सफल सीजन वन के बाद फिलहाल राजस्थान में द रॉयल्स 2 की शूटिंग चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान और भूमि पेडनेकर सहित पूरी कास्ट एंड क्रू दिसंबर 2026 तक वहां पर शूटिंग करने वाले हैं। मेकर्स इस सीरीज को अगले साल सेकंड हाफ तक नेटफ्लिक्स पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

ईशान खट्टर जहां एक बार फिर से अपने महाराजा अविराज 'फिजी' सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो काल्पनिक राज्य मोरपुर में अपनी हवेली को बचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। दूसरे सीजन में ईशान खट्टर और भूमि के अलावा नोरा फतेही, साक्षी तंवर, जीनत अमान, विहान सम्राट, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, काव्या त्रेहान, लिसा मिश्रा, चंकी पांडे और नीना कुलकर्णी भी लौट रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।