10 साल पहले बना था नुसरत साहब की पुरानी 'कव्वाली' का रीमेक, भतीजे की आवाज में आज भी अमर है लव सॉन्ग
दिग्गज गायक रहे नुसरत फतेह अली खान की एक पुरानी कव्वाली का रीमेक सॉन्ग आज भी खूब सुना जाता है।
-1788063617150_m.webp)
नुसरत फतेह अली की कव्वाली का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नुसरत फतेह अली की कल्ट कव्वाली
10 साल पहले बना था ये लव सॉन्ग
प्यार में पड़े लोगों का बनता है सहारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शहंशाह-ए-कव्वाली के तौर पर नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) को याद किया जाता है। बेशक वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन नुसरत साहब की कव्वाली और उन पर गानों को श्रोतागण आज भी सुनना पसंद करते हैं।
इस आधार पर आज हम आपको नुसरत फतेह अली खान की एक 36 साल पुरानी कव्वाली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर 10 साल पहले एक कल्ट गाना बना था, जो आज भी प्यार में पड़े लोगों द्वारा खूब सुना जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है और किसने गाया था।
नुसरत साहब की कव्वाली पर बना था ये गाना
पाकिस्तान के संगीत की दुनिया के दिग्गज गायक के तौर पर नुसरत फतेह अली खान को जाना जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी मधुर गायिकी की छाप छोड़ी थी। इतना ही नहीं नुसरत साहब द्वारा गाई गईं कई कव्वालियों पर बॉलीवुड में लोकप्रिय गाने भी बने, जिनमें साल 2016 में रिलीज होने वाला गीत- तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी... (Tumhe Dillagi) का नाम भी शामिल होता है।
यह भी पढ़ें- नुसरत साहब की कव्वाली से बना Madhuri का 'चटपटा गाना'; 32 साल से गोदभराई में खूब बजता है Lata दीदी का कल्ट गीत
-1788064275713.webp)
टी-सीरीज के तरफ से बनाया गया ये सोलो म्यूजिक वीडियो पाकिस्तान के दूसरे दिग्गज गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) द्वारा गाया था, जो नुसरत फतेह अली खान की तुम्हें दिल्लगी... कव्वाली से प्रेरित था। राहत और नुसरत साहब का नाता गुरू और शिष्य की तरह रहा था।
असल जिंदगी में राहत फतेह अली खान गायक नुसरत फतेह अली खान के भतीजे भी थे और अपने चाचा की इस कव्वाली को गाकर उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर राहत फतेह अली खान का तुम्हें दिल्लगी... गाना फिल्माया गया था।
कल्ट क्लासिक लव सॉन्ग
रिलीज के 10 साल बाद राहत फतेह अली खान के तुम्हें दिल्लगी... गाने को एक कल्ट क्लासिक लव सॉन्ग के तौर पर याद किया जाता है और खूब सुना जाता है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं था कि हिंदी सिनेमा की तरफ से नुसरत फतेह अली खान की किसी कव्वाली पर कोई गाना रीमेक हुआ था, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
