Upcoming Releases: सितंबर का पहला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर, थिएटर से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज का लगेगा मेला
सितंबर (September) के पहले हफ्ते में मनोरंजन के लिए कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यहां देखें थिएटर ...और पढ़ें
-1788186226899_m.webp)
मनोरंजन से भरपूर होगा सितंबर का पहला हफ्ता
HighLights
मनोरंजन से भरपूर होगा सितंबर का पहला हफ्ता
थिएटर में दस्तक देने जा रहीं ये फिल्में
ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2, बंटवारा, टॉक्सिक और ओटीटी पर ऑपरेशन सफेद सागर जैसे फिल्मों के साथ अगस्त का महीना खत्म हो चुका है। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि अगस्त का महीना अपने पहले हफ्ते से ही मनोंरजन का दौर शुरू कर देगा।
सितंबर के पहले ही हफ्ते में थिएटर से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं जो बिल्कुल भी बोरियत नहीं होने देगी।
यह भी पढ़ें- Box Office पर आवारापन 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को इमरान हाशमी की फिल्म पर हुई धनवर्षा
थिएटर रिलीज
मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie)
मिर्जापुर सीरीज ने ओटीटी पर खूब धूम धड़ाका मचाया था और अब उन्हीं जबरदस्त किरदारों और कहानी के साथ इसे एक फिल्म में कंवर्ट किया गया है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 4 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-1788186370225.webp)
जीवन बीमा योजना (Jeevan Bheema Yojana)
अरशद वारसी और संजीदा शेख स्टारर डार्क कॉमेडी जीवन बीमा योजना मिर्जापुर के साथ थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल प्ले कर रहे हैं वहीं विजय राज भी अहम रोल में हैं।
-1788186388725.webp)
आय एम गेम (I'm Game)
दुलकर सलमान और सम्युक्ता विश्वनाथन स्टारर आय एम गेम का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब यह फिल्म दर्शकों के लिए थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-1788186407962.webp)
ओटीटी रिलीज (Upcoming OTT Releases)
गांधारी (Gandhari)
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इस डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म में 'बानी' का किरदार निभा रही हैं। वह एक ऐसी मां है जिसकी आम जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसकी छोटी बेटी अचानक भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से गायब हो जाती है। बच्ची को खोजने की उसकी बेचैन कोशिशें तब और भी भयानक मोड़ ले लेती हैं, जब उस पर जबरदस्त हमला होता है और उसकी आंखों की रोशनी कुछ समय के लिए चली जाती है।
-1788186425310.webp)
यह फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
धमाल 4 (Dhamaal 4)
इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त धमाल 4 थिएट्रिकल रन पूरा करने और अच्छी खासी कमाई करने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। अजय देवगन, अरशद वारसी, संजीदा शेख, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
-1788186444443.webp)
कोरियन कनकराजु (Korean Kanakaraju)
वरुण तेज की इस अनोखी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तेलुगु ग्रामीण कॉमेडी और कोरियाई सुपरनैचुरल माइथोलॉजी का मेल देखने को मिलता है।
-1788186469579.webp)
इसमें वह आंध्र प्रदेश के एक गुस्सैल और चंचल युवा कनकराजु का किरदार निभा रहे हैं, जो एक लड़की चैत्रा (Ritika Nayak) से प्यार कर बैठता है। चैत्रा का सपना साउथ कोरिया जाने का है। वहीं कनकराजु के साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिसकी वजह से उसे उसका दोस्त और चैत्रा कोरिया लेकर जाते हैं।
यह फिल्म 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
द कोर्ट (The Court)
यह तमिल कोर्टरूम ड्रामा याझिनी की कहानी है, जो एक काबिल युवा वकील है। उसने अपने करियर का ज्यादातर समय अपने मशहूर पिता राज शेखर से तुलना का सामना करते हुए बिताया है।
-1788186485549.webp)
आर. योगलक्ष्मी द्वारा निभाए गए याझिनी के किरदार में हकलाने की समस्या भी है। इस वजह से अक्सर लोग यह सवाल उठाते रहे हैं कि क्या वह बहस और पब्लिक स्पीकिंग पर आधारित इस पेशे के लिए सही है या नहीं। वहीं कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि उसे अपने ही पिता के सामने कोर्ट में खड़ा होना पड़ता है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 4 सितंबर को रिलीज होगी।
द जेंटलमैन सीजन 2 (The Gentlemen Season 2)
अपने परिवार की आलीशान जागीर और उसके नीचे चल रहे गांजे के गुप्त कारोबार को अचानक विरासत में पाने के एक साल बाद, एडी हॉर्नमैन अब सिर्फ इस आपराधिक धंधे में टिके रहने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उनका इरादा इसे और बढ़ाने का है।
-1788186500773.webp)
रे विंस्टन, डैनियल इंग्स, जोली रिचर्डसन, विनी जोन्स, जियानकार्लो एस्पोसिटो, जैस्मीन ब्लैकबोरो और पियर्स क्विगली की वापसी हो रही है। बढ़ते हुए क्रिमिनल यूनिवर्स में ह्यू बोनविले, बेंजामिन क्लेमेंटाइन, बेनेडेट्टा पोर्कारोली, मिशेल मोरोन, सर्जियो कास्टेलिटो और अमरा मल्लासी भी शामिल हो रहे हैं, साथ ही बॉक्सर क्रिस यूबैंक जूनियर और टेलीविजन प्रेजेंटर माया जामा भी नजर आएंगे।
यह टेलीविजन सीरीज 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
जगमे संगीतम (Jagamae Sangeetham)
गोदावरी नदी के किनारे बसे पवित्र मंदिर-शहर वैकुंठपुरम पर आधारित, आठ एपिसोड वाला यह तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा परंपरा और आधुनिक सेलिब्रिटी कल्चर को एक ही म्यूजिकल स्केल के दो अलग-अलग सिरों पर रखता है।
-1788186517592.webp)
अक्षय लगुसानी ने बालू का किरदार निभाया है, जो शास्त्री गारू (Prakash Raj) का प्रतिभाशाली पोता है। शास्त्री गारू एक सम्मानित कर्नाटक संगीतकार हैं। शास्त्री के लिए, शास्त्रीय संगीत सिर्फ एक कला नहीं है। यह एक ऐसी विरासत है जिसमें परिवार का कई पीढ़ियों का इतिहास समाया है, और बालू इसी विरासत को आगे बढ़ाने की भारी उम्मीदों के साये में बड़ा हुआ है।
यह सीरीज प्राइम वीडियो (Prime Video) पर 4 सितंबर को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही Korean Kanakaraju, कब और कहां रिलीज होगी वरुण तेज की हॉरर कॉमेडी?
