2 साल 2 ट्रॉफी, RCB की जीत के बाद सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे Virat-Anushka, फैंस बोले- इन्हीं की कृपा से...
RCB के लगातार दूसरी बार IPL जीतने के बाद विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। ...और पढ़ें

प्रेमानंद जी की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली की टीम RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। जीत की खुशी मैदान पर मनाने के बाद अब कपल सीधे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंच गए हैं। 31 मई को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल में हराकर खिताब अपने नाम किया।
लगातार दूसरी बार जीता खिताब
जीत के बाद विराट और अनुष्का ने टीम के साथ मैदान पर जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। अनुष्का ने भी ट्रॉफी के साथ पोज दिए और बाद में सोशल मीडिया पर विराट कोहली और पूरी टीम को बधाई दी। बता दें पिछले साल आरसीबी 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता था और इस साल ये उनकी लगातार तीसरी जीत है।
यह भी पढ़ें- दिव्यांग फैन को Virat-Anushka ने किया इग्नोर, गुस्साए यूजर्स बोले- 'क्या फायदा प्रेमानंद महाराज की सीख का'
प्रेमानंद जी की शरण में पहुंचे
मैदान पर जीत का भरपूर जश्न मनाने के बाद अब विराट और अनुष्का (Virat-Anushka) वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उनका एक वीडियो आगर एयरपोर्ट और दूसरा वृंदावन से वायरल हुआ है जहां वे मास्क पहने हुए प्रेमानंद जी के आश्रम जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan to meet Premanand Maharaj and seek his blessings after winning IPL 2026. ❤️ pic.twitter.com/ATmhMNSUas
— Mention Cricket (@MentionCricket) June 2, 2026
अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर विराट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे थे जिस पर लिखा था, 'एक बार अच्छा लगा, हमने दो जीत लिया'। बाद में उन्हें विराट, RCB के अन्य खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए देखा गया। RCB के IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने पर अनुष्का जितनी खुश और उत्साहित दिख रही थीं, उसे देखकर फैंस अपनी तारीफ रोक नहीं पाए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इसके बाद उन्होंने विराट और ट्रॉफी के साथ एक और तस्वीर शेयर कीं जिसमें विराट हाथ में ट्रॉफी उठाए और अनुष्का उनके फोरहेड पर किस कर रही हैं।
विराट और अनुष्का के बारे में
अनुष्का और विराट की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दिसंबर 2017 में इटली में एक निजी शादी समारोह में उन्होंने शादी कर ली। अनुष्का ने 2021 में अपनी बेटी वामिका को और 2024 में अपने बेटे अकाय को जन्म दिया।
यह कपल अपनी निजी ज़िंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करता है और इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें बहुत कम ही शेयर करता है। खबरों के मुताबिक, वे कुछ समय से लंदन में रह रहे हैं और वहीं अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।