प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पर विराट-अनुष्का की हुई फजीहत, VIP ट्रीटमेंट को लेकर हुए ट्रोल
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने को लेकर अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है। ...और पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विरुष्का
प्रेमानंद महाराज के करने गए थे दर्शन
वीआईपी ट्रीटमेंट देख नाखुश हुए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में अपनी टीम आरसीबी की खिताबी जीत को लेकर मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को कोहली अपनी पत्नी और बी टाउन की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे।
इस दौरान विरुष्का के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच विराट और अनुष्का की वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख लोग भड़क रहे हैं।
कोहली और अनुष्का हुए ट्रोल
बी टाउन के फेवरेट कपल के तौर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जाना जाता है। अक्सर इन दोनों का नाम चर्चा में बन रहता है। लेकिन फिलहाल ट्रोलिंग को लेकर इन दोनों की फजीहत हो रही है। प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे कोहली और अनुष्का का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- हाथ में ट्रॉफी, माथे पर किस... RCB की जीत के बाद Anushka Sharma और विराट कोहली का रोमांस, फोटो वायरल

इस वीडियो में ये दोनों आगे चलते दिख रहे हैं और इनके चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों को घेरा है, जबकि वीडियो में पीछे आम जनता की एक लंबी लाइन लगी है, जो घंटों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ये सब देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे इस कपल को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है-
View this post on Instagram
पीछे लोग घंटों से खड़े हुए हैं, लेकिन इनको पहले दर्शन करा दीजिए। पता चलता है कि वीआईपी ट्रीटमेंट और पैसे का क्या खेल होता है।

खबरें और भी

दूसरे यूजर ने लिखा है- आम लोग खड़े हैं और इनको दर्शन कराए जा रहे हैं, यहां भी भ्रष्टाचार है। इस तरह के तमाम कमेंट्स आ रहे, जिनके द्वारा कोहली और अनुष्का को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
प्रेमानंद महाराज के विचारों से प्रभावित विरुष्का
पिछले कई सालों से देखा जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लगातार जा रहे हैं। जब ये कपल इंडिया आता है एक बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में जरूर जाता है। खासतौर पर अनुष्का उनके विचारों से काफी प्रभावित हुई हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी में भी लागू किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।