Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन थीं Divyanka Sirohi? 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन; वायरल हो रहा दो दिन पहले बनाया वीडियो

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 09:00 PM (IST)

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत सदमे में है, और उनका अंतिम स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (Divyanka Sirohi) का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबरों के अनुसार, 21 अप्रैल की देर रात उत्तर प्रदेश स्थित उनके घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिवार उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत सदमे में है। कई कलाकारों ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है। हालांकि, उनके परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को गाजियाबाद में किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 'वो जिंदा थी...' Pratyusha Banerjee के सुसाइड के 9 साल बाद एक्स राहुल राज सिंह ने खोला राज

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

    कौन थीं दिव्यांका सिरोही?

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और नानी के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की डिग्री हासिल करने के बाद सिक्किम में एमबीए किया था। उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं।

    दिव्यांका ने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम करके रीजनल मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता थी। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। टिक टॉक पर उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थी जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

    बचपन से था एक्टिंग का शौक

    एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। दिवाली के आस-पास मैंने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नु पसंद नी तू' पर नीले रंग का सूट पहनकर एक वीडियो टिकटॉक पर बनाया था, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गया। उस वीडियो को करीब 2 करोड़ व्यूज़ मिले। उसके बाद टिकटॉक पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख हो गई।"

    उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 19 मार्च को थी। वीडियो में, उन्हें नीले और सफेद फूलों वाली पोशाक पहने हुए और बी प्राक और अफसाना खान के गाने बरसाना मिला है पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 9 महीने तक घर में एक्ट्रेस की सड़ती रही लाश, माता-पिता ने भी नहीं ली सुध, कैसे खुला राज