विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं ईशा रिखी? जिनका Badshah संग हुआ तलाक, रैपर संग शादी के लिए दांव लगाया था करियर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:15 AM (IST)

Who Is Isha Rikhi: रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक हो गया है। आइए जानते हैं कि ईशा कौन हैं और क्या करती हैं।

बादशाह संग ईशा रिखी का हुआ तलाक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बादशाह संग ईशा रिखी का हुआ तलाक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी

  2. एक्टिंग में नाम कमा चुकी है ईशा

  3. 4 सालों तक एक दूसरे को किया था डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) की शादी टूट गई है। कपल ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट को शेयर कर तलाक का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस बीच ईशा का नाम एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है। 

हर कोई ये जानना चाहता है कि ईशा रिखी कौन हैं और क्या करती हैं। आइए इस लेख में बादशाह (Badshah) की दूसरी पत्नी के बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

कौन हैं ईशा रिखी?

बात की जाए ईशा रिखी की प्रोफाइल के बारे में तो 9 सितंबर 1993 में ईशा का जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ। चर्चा की ईशा की एजुकेशन डिटेल्स की तरफ तो उन्होंने चंडीगढ़ के 'शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल' से स्कूली शिक्षा और 'पंजाब यूनिवर्सिटी' से स्नातक किया है। 

यह भी पढ़ें- 5 महीने बाद टूट गई रैपर Badshah की शादी, दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग हुआ तलाक

badshah isha rikhi divorce (2)

कॉलेज के दिनों से ईशा रिखी ने मॉडलिंग की रुचि रखना शुरू कर दिया और 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे (Jatt Boys Putt Jattan De) ने उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह बतौर अभिनेत्री हैप्पी गो लकी (2014) और अरदास (2016) जैसी कई फिल्मों में नजर आई।

isharikhi_1783060202_3932544911975315417_452895366

पंजाबी सिनेमा के अलावा ईशा ने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई और वह अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म नवाबजादे (2018) में अहम किरदार निभाया। इस तरह से एक्ट्रेस ईशा रिखी ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाया। इसके अलावा ईशा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

बादशाह के लिए एक्टिंग से हुई थीं दूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा रिखी ने शादी से बादशाह को करीब 4 साल तक डेट किया था। इसके बाद उन्होंने 26 मार्च 2026 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई। जब ईशा बादशाह संग रिलेशनशिप में रहीं, तब तक उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।  हालांकि, बादशाह के लिए ईशा ने अपने एक्टिंग करियर पर दांव लगा दिया।

isharikhi_1778486073_3894545866019666474_452895366

बादशाह की दूसरी पत्नी रहीं ईशा

दरअसल ईशा रिखी रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह संग पहली शादी रचाई थी, जो 8 सालों बाद टूट गई थी। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। अब ईशा रिखी संग भी शादी के पांच साल बाद बादशाह का दूसरी बार तलाक हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'हर तूफान एक सीख है और...', शादी के 4 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन