कौन हैं उषा मंगेशकर? लता और Asha Bhosle की परछाई बन छोटी बहन ने सिनेमा में छोड़ी छाप-
आशा भोसले के निधन के बाद उनकी सबसे छोटी बहन और सिंगर उषा मंंगेशकर का नाम चर्चा में आ गया है। ...और पढ़ें

सिनेमा की मंगेशकर सिस्टर्स (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगेशकर परिवार लंबे समय से संगीत की दुनिया में काफी दबदबा रहा है। लता मंगेशकर से लेकर आशा भोसले तक बारी-बारी से इन्होंने अपनी गायिकी से हर फैंस के दिलों पर राज किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता और आशा की सबसे छोटी बहन भी उषा मंगेशकर हैं, जो अपनी बड़ी बहनों की परछाई बनकर रहीं।
लाइमलाइट से दूर रहने वालीं उषा मंगेशकर कौन हैं और गायिकी के क्षेत्र में उन्होंने कैसे अपने परिवार का नाम रोशन किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कौन हैं उषा मंगेशकर?
सुरों की कोकिला लता मंगेशकर के जरिए उनके परिवार को इंडस्ट्री में पहचान मिली। लता के अलावा उनकी तीन बहनें और एक भाई भी फैमिली में शामिल रहे। जिनमें मीना खाड़ीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर के नाम मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, गाना गाकर दी गई 'ताई' को विदाई
-1776086301445.jpg)
उषा मंगेशकर बहनों के लिहाज से परिवार की सबसे छोटी बेटी रहीं। संगीत और गायिकी का हुनर उन्होंने अपनी दोनों बड़ी बहनें लता और आशा से सीखा। बतौर गायिका वह हिंदी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रहीं। उन्होंने साल 1952 में आई फिल्म सुबह का तारा के जरिए अपने सिंगिंग करियर का आगाज किया।
-1776086311193.jpg)
उनका पहला गाना भाभी आई बड़ी धूमधाम से... रहा। चूंकि उषा मंगेशकर की दो बहने पहले से हिंदी सिनेमा में अपनी गायिकी की धाक जमा चुकी थीं, तो उस लिहाज से उषा को कामयाबी थोड़ी देर से मिली, लेकिन जब मिली तब हर कोई उनका कायल हो गया।
साल 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां के सभी भजन गीतों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर उषा मंगेशकर ने शोहरत हासिल की और वह अपनी बड़ी बहनों की तरह एक पॉपुरल प्लेबैक सिंगर बन गईं। गौर किया जाए उषा मंगेशकर के पॉपुलर गीतों की तरफ तो वे इस प्रकार हैं-
भाभी आई बड़ी धूमधाम से
अपलम चपलम
चली चली कैसी हवा ये चली
देखो बिजली डोले बिन बादल की
काहे तरसाए जयारा
नमना लाज येस्तारी
मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की
मुंगड़ा
रंग जमाके जायेंगे
गोरो की ना कालों की
इस तरह से उषा मंगेशकर ने हिंदी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में सैंकड़ों से अधिक गाने गाए। बताया जाता है कि 90 वर्षीय उषा ने बड़ी बहन लता मंगेशकर की देखभाल की खातिर कभी भी शादी नहीं की।
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में हुईं शामिल
अपनी बड़ी बहन आशा भोसले के निधन के बाद उषा मंगेशकर लंबे समय बाद स्पॉट हुईं। वह मुंबई में आशा के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, जहां उषा ने अपनी बहन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।