सांवले रंग की वजह से किया रिजेक्ट, जया बच्चन की कल्ट फिल्म हुई थी ऑफर; 20 साल छोटी हीरोइन से था पति का अफेयर
अभिनेत्री जरीना वहाब को शुरुआती करियर में रंग-रूप के कारण रिजेक्शन झेलना पड़ा, यहां तक कि राज कपूर ने भी उनसे कहा था कि वो कभी हीरोइन नहीं बन सकती। ...और पढ़ें
-1784304974575_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जरीना वहाब (Zarina Wahab) बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें कथित तौर पर अपने लुक्स की वजह से इंडस्ट्री में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने 'चितचोर' और 'घरौंदा' जैसी कुछ यादगार फिल्मों में काम किया है। आज की पीढ़ी उन्हें फिल्म 'दिल धड़कने दो' से पहचानती है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की सास की भूमिका निभाई थी।
राज कपूर ने किया था रिजेक्ट
कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में जरीना वहाब को उनके रंग-रूप और लुक्स की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। एक बार राज कपूर ने उन्हें एक फिल्म के ऑडिशन के बाद रिजेक्ट कर दिया था। कहा जाता है कि राज कपूर ने कहा था कि जरीना एक साधारण दिखने वाली महिला हैं, जिनमें कोई ग्लैमर नहीं है और वो कभी हिरोइन नहीं बन सकती।

एफटीआईआई पुणे से की थी पढ़ाई
जरीना वहाब ने 'इश्क इश्क इश्क' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट्स मिले और उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित कर लिया। जरीन ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) से सिनेमा की पढ़ाई की थी। जरीना वहाब का जन्म 17 जुलाई को दक्षिण भारत के विशाखापत्तनम में हुआ था। उन्हें कई भाषाएं अच्छी तरह आती हैं, जिसकी वजह से उन्हें देश भर में अलग-अलग जगहों पर काम मिला। उन्होंने दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में भी काम किया, जिन्हें ने बहुत पसंद किया।
जीत चुकी हैं फिल्मफेयर अवॉर्ड
जरीना 'चितचोर', 'घरौंदा', 'नैया', 'चॉक एन डस्टर' जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 1977 में फ़िल्म 'घरौंदा' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। कहां तो ये भी जाता है कि जया बच्चन से पहले साल 1971 में आई फिल्म 'गुड्डी' और 1976 में आई'चितचोर' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने सबसे पहले जरीना वहाब के नाम पर विचार किया था। हालांकि, बाद में ये दोनों फिल्में जया बच्चन को मिल गईं।
खबरें और भी

आदित्य पंचोली से की है शादी
अभिनेत्री जरीना वहाब ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से साल 1986 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सूरज पंचोली और बेटी सना पंचोली हैं। शादी के बाद आदित्य पंचोली पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगा था। कहा जाता है कि साल 1993 में चोर और चांद की शूटिंग के दौरान उनका पूजा भट्ट के साथ चक्कर था। हालांकि जरीना ने हमेशा ये कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता आदित्य बाहर क्या करते हैं। आदित्य उनसे बहुत प्यार करते हैं।