Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरकार हो गया आलिया भट्ट की Alpha का कमबैक, दुनियाभर में YRF की स्पाई थ्रिलर की कमाई में अचानक हुआ इजाफा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:11 AM (IST)

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एल्फा ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में कमबैक करेक दिखाया है। ...और पढ़ें

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. विदेशों में एल्फा को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

    2. 12वें दिन एल्फा की कमाई में आया उछाल

    3. आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म है एल्फा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता आदित्या चोपड़ा की बहुचर्चित फिल्म एल्फा (Alpha) सिनेमाघरों में जारी है। निर्देशक शिव रवैल के डायरेक्शन में बनने वाली इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने कमर्शियल परफॉर्मेंस के मामले में फिफ्टी-फिफ्टी का खेले दिखाया है। 

    भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशों में भी एल्फा को उम्मीद के मुताबिक कमाई का लाभ नहीं मिला, लेकिन रिलीज के 12वें दिन अचानक से फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसका, जिसका अंदाजा आप एल्फा के दूसरे मंगलवार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अब तक एल्फा ने ग्लोबली कितनी कमाई कर ली है।

    एल्फा की वर्ल्डवाइड कमाई

    यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के नाते एल्फा को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी अधिक गर्म है। मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों ने अहम किरदारों को निभाया। बड़ी स्टार पावर होने के बावजूद एल्फा कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। लेकिन रिलीज 12वे दिन सारे समीकरण बदल गए हैं और इस मूवी वापसी करके दिखाई है। 

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! सोमवार को Alpha का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल, Welcome To The Jungle का ऐसा रहा हाल

    ALIAALPHA

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार जहां रिलीज के 11वें दिन आलिया भट्ट स्टारर एल्फा ने दुनियाभर में 1.50 करोड़ के आस-पास अनुमानित कारोबार किया था, वहां रिलीज के 12वें दिन इसमें काफी इजाफा देखने को मिला है और एल्फा ने दूसरे मंगलवार को ग्लोबली 2 करोड़ के करीब कमाई की है। जिसकी मदद से अब एल्फा का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95 करोड़ के पास पहुंच गया है। 

    alpha worldwide collection

    माना जा रहा है कि अगर एल्फा की कमाई का सिलसिला दुनियाभर में ऐसे ही चलते रहा तो तीसरा वीकेंड शुरू होने से पहले ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी। हालांकि, आने वाले दिनों लेटेस्ट फिल्मों की रिलीज की वजह से एल्फा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

    खबरें और भी

    पठान-टाइगर जैसे कमाल नहीं दिखा सकी एल्फा

    YRF की स्पाई यूनिवर्स में सबसे सफल फिल्में टाइगर, वॉर और पठान जैसे फ्रेंचाइजी रही हैं। लेकिन एल्फा इस मामले में अपनी धाक नहीं जमा सकी है और जिस तरह के इसका कमर्शियल प्रदर्शन रहा है, उस आधार पर एल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सबसे कम कमाई करने वाली मूवी बन सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', सोहम शाह की Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार