मंगलवार को Dhamaal 4 पर दनादन बरसे नोट, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऊंची छलांग; फिर पलटी बाजी
धमाल 4 के कलेक्शन में मंगलवार को काफी उछाल देखने को मिला है। अजय देवगन की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर है। ...और पढ़ें

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5/ फोटो- Instagram
HighLights
मंगलवार को धमाल 4 की कमाई में आया उछाल
100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक पहुंची फिल्म
दुनियाभर में धमाल मचा रही है अजय देवगन की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेलकम टू द जंगल और एल्फा के बाद सिनेमाघरों में आई 'धमाल-4' ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की झड़ी लगा दी है। पहले दिन से ही अक्षय कुमार की फिल्म पर खतरा बन मंडराने वाली मूवी का 5वें दिन का अर्ली कनेक्शन सामने आ चुका है, जिसमें सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक अच्छा उछाल देखने को मिला।
मंगलवार को 'धमाल-4' की बढ़ी कमाई
10 जुलाई को रिलीज हुई अजय देवगन-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'धमाल-4' ने 14 करोड़ से ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ का सॉलिड बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लिया। हालांकि, सोमवार को वर्किंग डेज की वजह से फिल्म के कदम थोड़े लड़खड़ाए और 'धमाल-4' के खाते में 8.75 करोड़ रुपए आए।
हालांकि, मंगलवार को एक बार फिर से मूवी ने ऊंची छलांग लगाई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में 8.6 पर्सेट की ग्रोथ देखने को मिली और मूवी ने अभी तक 9.50 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के बेहद नजदीक
'वेलकम टू द जंगल' की तरह धमाल 4 भी दुनियाभर में तो 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में ही पार कर चुकी है और अब ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इस क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। धमाल 4 का अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ तक का हुआ है। इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज 17 करोड़ रुपए की कमाई और करनी है।
खबरें और भी

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जहां 'धमाल 4' ने अभी तक 115.44 करोड़ का कलेक्शन किया है, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में मूवी की कमाई 16 करोड़ तक की हुई है। समीक्षकों से भले ही 'धमाल-4' को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, लेकिन सिनेमाघरों में इसे भर-भरकर दर्शक मिल रहे हैं। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।