The Odyssey रोक सकी Dhamaal 4 की 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार? दूसरे शुक्रवार को कमाई में हुआ बड़ा उलटफेर
अजय देवगन की धमाल 4 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए 'द ओडिसी' मैदान में उतर चुकी है, लेकिन क्या यह अजय देवगन की फिल्म की कमाई के रास्ते में रोड़ा बन ...और पढ़ें

धमाल बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
HighLights
'द ओडिसी' के आने से धमाल 4 का नुकसान या फायदा?
8वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई
100 करोड़ कमाने से अब कितनी दूर है अजय की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धमाल-4'(Dhamaal 4) को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे दिन हो चुके हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'ऐल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर करारी मात देने के बाद अब मूवी की टक्कर शुक्रवार को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी'से हुई है।
मूवी के शुक्रवार के अर्ली बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। 'धमाल-4' ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
'द ओडिसी' के आने से 'धमाल-4' की कमाई पर पड़ा कितना असर?
द ओडिसी के आने से धमाल 4 की कमाई पर शुक्रवार को काफी असर पड़ा है। अभी तक मूवी हर दिन 6 करोड़ के आसपास की कमाई कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को मूवी की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7,885 शोज के साथ 'धमाल-4' ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 99.95 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रिलीज के आठवें दिन शुक्रवार को मूवी ने सिंगल डे पर 3.95 करोड़ रुपए तक कमाए हैं, जो अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम हैं। हालांकि, यह फिल्म का शुक्रवार का अर्ली कलेक्शन है, सुबह तक मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'धमाल-4'?
धमाल 4 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 100 करोड़ कमाने से बस कुछ ही दूर है, तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार काफी अच्छी है। अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक 132.74 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 18.25 करोड़ तक की हुई है।
खबरें और भी

शुक्रवार को तो 'धमाल-4' की कमाई में काफी गिरावट आई है, लेकिन अब देखना ये है कि फिल्म 'द ओडिसी' के क्रेज के सामने एक बार फिर से खुद को खड़ा करने में कामयाब होती है या नहीं। धमाल 4 की ओटीटी रिलीज की बाद करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में बाद नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।