Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Odyssey से पहले विदेशी बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 का धमाका, 7 दिन में अजय देवगन की फिल्म ने की तगड़ी कमाई

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:09 AM (IST)

    Dhamaal 4 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने गुरुवार को विदेशी बाजार में अच्छा कारोबार किया है। ...और पढ़ें

    धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बिना किसी शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बिना किसी बड़े प्रमोशन के फिल्म को चुपचाप 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया।

    भले ही फिल्म चुपचाप बड़े पर्दे पर आई हो, लेकिन कमाई धुआंधार कर रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया और वीकडेज में भी फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर रही है। विदेशी बाजार में फिल्म की कमाई ठीक-ठाक थी, लेकिन अब लगता है कि इसे झटका मिल सकता है।

    क्रिस्टोफर की फिल्म से लेगी पंगा?

    दरअसल, 17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) भी रिलीज हो गई है। खैर, द ऑडिसी से पहले एक हफ्ते के अंदर धमाल 4 ने धांसू बिजनेस कर लिया है। बीते गुरुवार को भी कमाई करोड़ों में रही।

    सातवें दिन धमाल 4 का कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर धमाल 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जो बुधवार से कम था। वहीं, फिल्म ने विदेशी बाजार में सिंगल डे 1 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन अभी तक 18.25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    Dhamaal 4

    दुनियाभर में कितना है धमाल 4 का कलेक्शन?

    बात करें धमाल 4 के इंडियन कलेक्शन की तो अभी तक फिल्म की नेट कमाई 96 करोड़ के पार पहुंच गया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन ने पहले ही सेंचुरी मार ली है। ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से मात्र 7 दिनों में धमाल 4 ने दुनियाभर में 132.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

    अब देखते हैं कि हॉलीवुड फिल्म द ऑडिसी के आने से धमाल 4 की कमाई पर असर पड़ता है या नहीं। द ऑडिसी के अलावा कोई और फिल्म की अजय देवगन की मूवी से टक्कर नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें- गुरुवार को Dhamaal 4 ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस पर नोटों का खजाना, 7वें दिन Ajay Devgn की फिल्म ने मचा दिया गदर

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Dhamaal 4 ने मचाया कोहराम, विदेशी बाजार में कॉमेडी फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई