वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खजांची बनी Dhamaal 4, विदेशों में जमकर हुई नोटों की बारिश
दुनियाभर में शानदार कमाई के मामले में अजय देवगन की धमाल 4 अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमाई में गर्दा उड़ा रही है धमाल 4
वर्ल्डवाइड धमाल 4 ने किया अच्छा प्रदर्शन
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक इंद्र कुमार की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी धमाल 4 (Dhamaal 4) को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) और अरशद वारसी जैसे कई कलाकारों से सजी धमाल 4 ने कमर्शियल तौर पर देश और विदेश तक अपनी छाप छोड़ी है।
जिसकी वजह से धमाल 4 बंपर कमाई करने में कामयाबी भी रही है। रिलीज के पांचवें दिन भी धमाल 4 ने ग्लोबली धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इसका कारोबार कितना रहा है।
धमाल 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट
ओपनिंग वीकेंड तक धुआंधार कमाई करने वाली धमाल 4 की कमाई में फिलहाल किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। वर्किंग डेज में भी ये कॉमेडी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाए हुए है। इस हफ्ते की शुरुआत से धमाल 4 ने दुनियाभर में डबल डिजिट में कमाई का सिलसिला जारी रखा है। जिसका अंदाजा आप धमाल 4 के पांचवें दिन के ग्लोबल बिजनेस को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को Dhamaal 4 पर दनादन बरसे नोट, 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई ऊंची छलांग; फिर पलटी बाजी
सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर अजय देवगन स्टारर धमाल 4 ने रिलीज के पांचवें दिन दुनियाभर में करीब 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही अब इस मूवी का टोटल ग्रॉस बिजनेस 116 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जबकि विदेशों में अब तक मूवी 16 करोड़ कमा चुकी है। रिलीज का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले ही अगर कोई फिल्म इतना अधिक कारोबार करती है तो यकीनन तौर पर उसके सुपरहिट होने के चांसेस काफी अधिक बढ़ जाते हैं।

धमाल 4 की इस बंपर कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिव्यू को माना जा रहा है। धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में भी निर्देशक और स्क्रीन राइटर इंद्र कुमार ने वही पुराना जादू बरकरार रखा है, जिससे ये मूवी काफी संतुलित नजर आती है।
खबरें और भी
इस साल की तीसरी सफल कॉमेडी फिल्म धमाल 4
लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा की तरफ से बैक टू बैक कॉमेडी फिल्मों को रिलीज किया गया है। पहले अक्षय कुमार की भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल और अब धमाल 4। कमाल की बात ये है कि कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर इस साल की ये तीनों कॉमेडी मूवीज अब तक सक्सेसफुल रही हैं।