Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar Box Office Collection: हार मानने को तैयार नहीं 'हमजा', पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर फिल्म

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 09:30 PM (IST)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म दुनियाभर के साथ घरेलू बॉ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टा)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे हो गए हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महीनाभर पूरा कर लिया है और इसके कलेक्शन को जरा सा भी फर्क नहीं पड़ा।

    फिल्म ने पेड प्रिव्यू से लेकर घरेलू बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड (Dhueandhar Worldwide Collection) भी शानदार कमाई की है। दुनियाभर में धुरंधर द रिवेंज ने 1737.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सिर्फ पेड प्रिव्यू में ही इसने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: हो गया खेल! धुरंधर 2 की 29वें दिन मुराद हुई पूरी, गुरुवार को किया बड़ा शिकार

    कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन?

    पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ पहला हफ्ता 674.17 करोड़ के कलेक्शन पर खत्म किया। दूसरे हफ्ते धुरंधर 2 का कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा। तीसरे हफ्ते थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिर भी किसी हिंदी फिल्म के लिए ये अपने आप में पहला ऐसा मामला था। तीसरे हफ्ते धुरंधर 2 ने 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    Ranveer (48)

    वहीं बात करें चौथे हफ्ते की तो धुरंधर 2 की कमाई 54.70 करोड़ रुपये रही। 30वें दिन धुरंधर 2 ने अभी तक 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इससे इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,323.33 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 1105.52 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से सिर्फ कुछ ही कदम दूर है। पुष्पा 2 में 1234.1 करोड़ रुपये का नेट घरेलू कलेक्शन किया था।

    वहीं अब धुरंधर के रास्ते में एक और कांटा आ गया है। अक्षय कुमार की भूत बंगला 17 मार्च को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन इसने पेड प्रिव्यू हटाकर 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब ये देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 इस नई फिल्म के सामने अपनी जगह कैसे कायम रखती है?

    Ranveer (52)

    दो साल तक हुई थी फिल्म की शूटिंग

    धुरंधर का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 19 मार्च को इसी साल आया। दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ-साथ की गई थी। इसे कुल दो साल में शूट किया गया है। प्रोडक्शन जुलाई 2024 में बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुआ और अक्टूबर 2025 में समाप्त हुआ। इस फिल्म की शूटिंग भारत और थाईलैंड के कई शहरों में हुई जिनमें भारत के पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- पहले Dhurandhar 2 की जमकर तारीफ की अब राम गोपाल वर्मा का फिल्म पर यू-टर्न, बोले- 'दाउद का रोल गलत...'