Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने रच दिया इतिहास, मोहनलाल की Suspense Thriller कमाई में निकली टॉपर

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:01 PM (IST)

    Drishyam 3 Collecion Day 13: मलयालम सिनेमा की दृश्यम 3 ने 13वें दिन भी शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का राज

    2. 13वें दिन दृश्यम 3 की बंपर कमाई

    3. मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार के तौर पर मोहनलाल को जान जाता है। मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 को लेकर उनका नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तौर पर दृश्यम 3 ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी की दिल जीत लिया है। जिसकी वजह से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करती हुई नजर आ रही है।

    वीकेंड बीतने के बाद दृश्यम 3 ने वर्किंग डे में भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है, जिसका अंदाजा आप दृश्यम 3 की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    दृश्यम 3 की 13वें दिन की कमाई

    21 मई को दृश्यम 3 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जल्द ही ये फिल्म अपनी रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। निर्देशक जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और अपनी दमदार कहानी से ये मूवी सिनेप्रेमियों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से दृश्यम 3 का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है, जो इसकी कमाई का बड़ा कारण बना है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 12: 100 करोड़ की दहलीज पर खड़ी Mohanlal की दृश्यम 3, 12वें दिन नहीं थमी कमाई

    drishyam 3 box office collection day 12

    गौर करें दृश्यम 3 के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 2.50 करोड़ के करीब रहा है। इसके साथ ही अब दृश्यम 3 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। इसके साथ ही दृश्यम 3 का नाम मोहनलाल की उन चुनिंदा मूवीज में शुमार हो गया है, जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है।

    drishyam 3 box office collection day 6

    इससे पहले साउथ अभिनेता की एल2: एम्पुरान, पुलिमुरुगन और लुसिफर जैसी फिल्में ये कारनामा कर चुकी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो अब दृश्यम 3 हिट होने की दहलीज पर खड़ी है। इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसीबा हसन, सिद्दीकी, आशा शरथ, एस्थर अनिल, कलाभवन शाजोन और मुरली गोपी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड भी छाई दृश्यम 3

    फिल्म दृश्यम 3 ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखाया है, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी इसका सिक्का खूब चला है। आपको बता दें कि अब तक दुनियाभर में ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 220 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही ये आंकड़ा 250 करोड़ में तब्दील होती हुई नजर आएगी।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Collection: दुनियाभर में सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने भरी हुंकार, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा