46 साल पुरानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई थी सुनामी, नोट गिनने के लिए लगानी पड़ी थी मशीन
80 के दशक में अभिनेता फिरोज खान के करियर की एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी को रिलीज किया गया था। इस मूवी की कमाई इतनी रही थी, जिसके नोटों को गिनने के लिए ...और पढ़ें

80 के दशक की ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर रहे फिरोज खान ने एक अभिनेता और फिल्ममेकर के तौर पर सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। 80 के दशक में उनकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो महीनों तक थिएटर्स में चली थी। आलम ये रहा था कि वह मूवी उस दौर की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज में शुमार हुई थी।
उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना कारोबार किया था कि मेकर्स नोट गिनने के लिए मशीन लगानी पड़ी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
अपरंपार रही थी फिल्म की कमाई
जिस फिल्म के बारे में यहां बात की जा रही है, उसे 1980 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जिसमें फिरोज खान, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी और विनोद खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में मौजूद रहे। फिरोज ने न सिर्फ एक्टर निर्देशक के तौर पर भी इसकी कमान संभाली थी। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि वह मूवी कोई और नहीं बल्कि कुर्बानी थी।

यह भी पढ़ें- कार को टक्कर मारी... बन गए विलेन, Shakti Kapoor को इस तरह मिला था करियर चमकाने वाला रोल
जी हां कुर्बानी हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। फेसबुक द फिल्मी रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार कुर्बानी उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सुनामी लाई थी। मूवी ने शुरुआती दिनों में करीब 1.25 करोड़ का कारोबार किया था और मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 6 करोड़ से ज्यादा का रहा था। जिसे आज की रकम से जोड़ा जाए तो नंबर्स हैरान करने वाला रहेंगे।

कुर्बानी की बंपार को मद्देनजर रखते हुए फिरोज खान ने पैसे गिनने के लिए एक टीम को लगाया था और साथ ही उन्हें नोट गिनने की मशीन भी दी थी। अब जरा सोचिए फिरोज खान की कुर्बानी का क्रेज उस समय कितना अधिक रहा था।
काट ली थी जीनत की फीस
अभिनेता फिरोज खान की कुर्बानी को लेकर कई सारे रोचक किस्से मौजूद हैं। उनमें से एक किस्सा ये भी रहा है कि उन्होंने शूटिंग सेट पर लेट आने की वजह से मूवी की लीड एक्ट्रेस जीनत अमान की फीस में काट ली थी। इस मामले की जानकारी खुद जीनत ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।