विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नॉर्थ से साउथ तक Hanuman Ansh की हुंकार, धुरंधर-पुष्पा समेत 5 फिल्मों को किया परास्त; रचा कमाई का नया इतिहास

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:43 PM (IST)

फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पांचवें वीकेंड पर ऐतिहासिक कारनामा करके दिखाया है।

हनुमान अंश ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पांचवें वीकेंड में हनुमान अंश का कमाल

  2. धुआंधार कलेक्शन से रचा इतिहास

  3. कमाई में तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश ने कामयाबी के मामले में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया है। पांचवें वीकेंड पर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी ने धुआंधार कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है।

इसके साथ ही हनुमान अंश ने पांचवें वीकेंड में कमाई के मामले बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक की टॉप-5 मूवीज को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कि हनुमान अंश के आगे कौन-कौन सी मूवी परास्त हुई हैं। 

हनुमान अंश ने तोड़ा इन पांच मूवीज का रिकॉर्ड

7 अगस्त 2026 को फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के 31वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया, जिसकी मदद से अब नीम करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 115 करोड़ का पार पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की तरफ से हनुमान अंश के पांचवें वीकेंड के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड एक्स पर साझा किया गया है। 

यह भी पढ़ें- 31वें दिन Hanuman Ansh ने लगाई 'मिर्जापुर द मूवी' की 'लंका', 'नीम करोली बाबा' की कृपा से की छप्परफाड़ कमाई

hanuman ansh movie

जिसके मुताबिक पांचवें वीकेंड के मौके पर हनुमान अंश ने कुल 45.60 करोड़ का कारोबार किया है और कमाई के मामले में एक नया इतिहास रचा है। इस आधार हनुमान अंश अब सिनेमा जगत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने पांचवें वीकेंड में इतनी अधिक कमाई की है। इस मामले में इस धार्मिक फिल्म ने पांच मूवीज को पीछे छोड़ा है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

पांचवें वीकेंड में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली 5 फिल्में-

  • हनुमान अंश (Hanuman Ansh)- 45.60 करोड़

  • धुरंधर (Dhurandhar)- 35.80 करोड़

  • छावा (Chhaava)- 22 करोड़

  • पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 16 करोड़

  • धुरधर 2 (Dhurandhar 2)- 12.75 करोड़

इस तरह से हनुमान अंश की कमाई का डंका हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक जमकर बजा है। 

वर्ल्डवाइड रिलीज होगी हनुमान अंश

आपको बता कि भारत में धूम मचाने के बाद अब हनुमान अंश विदेशों में भी धमाल मचाती हुई दिखेगी। मालूम हो कि 11 सितंबर से नीम करोली बाबा की इस बायोपिक मूवी को ग्लोबली सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश के मुरीद हुए धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर, नीम करोली बाबा की बायोपिक की तारीफ में पढ़े कसीदे