Hanuman Ansh के साथ हो गया चमत्कार, 25वें दिन ऐतिहासिक कमाई से बढ़ाई टॉक्सिक की टेंशन
लेटेस्ट फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 25वें कमाई के मामले में कमाल करके दिखाया है।

हनुमान अंश कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप
25वें दिन हनुमान अंश ने कर दिया खेला
टॉक्सिक के लिए टेंशन बनी हनुमान अंश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलयुग में सच में चमत्कार होते हैं, ये बात फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने सच साबित कर के दिखाई है। रिलीज के पहले दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर महज लाखों में कमाई करने वाली इस मूवी ने तीसरे वीकेंड में एंट्री करते है ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है।
रिलीज के 25वें दिन भी हनुमान अंश की बंपर कमाई पर कोई ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आया है और बाबा नीम करोली की बायोपिक ने मोटी रकम कमा ली है। जिसकी वजह से यश की टॉक्सिक की टेंशन बढ़ गई है।
25वें दिन हनुमान अंश ने की बंपर कमाई
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनने वाली बायोपिक हनुमान अंश को लेकर शुरुआत में ये आंका जा रहा था कि ये मूवी सिनेमाघरों में महज दो सप्ताह तक ही चल पाएगी। लेकिन हनुमान अंश की कामयाबी का असली चैप्टर रिलीज के दो सप्ताह बाद ही शुरू हुआ है और इस मूवी ने जबरदस्त कमाई कर के हर किसी को सरप्राइज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh बनी 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चौथे हफ्ते में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 25वें दिन नोटों की जमकर बारिश हुई है और चौथे सोमवार को इस फिल्म ने 5.15 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है। इस तरह से अब हनुमान अंश का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.28 करोड़ हो गया है।

जिस तरह से फिलहाल हनुमान अंश की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि इस वीक ये मूवी बड़े आराम से 60 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। आपको बता दें कि हनुमान अंश का बजट महज 2 करोड़ है और मूवी मुनाफे के मामले में इस साल की सबसे सफल हिंदी फिल्म भी बनने वाली है।
टॉक्सिक की बढ़ी टेंशन
रिलीज के छठे दिन यानी सोमवार को साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से अधिक का कारोबार कर पाई है और हनुमान अंश उससे थोड़ी ही पीछे रही, जबकि हनुमान अंश के लिए रिलीज का 25वां दिन रहा है। इस आधार यकीनन तौर पर आने वाले दिनों हनुमान अंश टॉक्सिक को कमाई में पीछे छोड़ती हुई नजर आएगी।
