विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

71वें दिन बदल गया Hanuman Ansh की कमाई का गणित, 'नई नवेली' के सामने किया शॉकिंग कलेक्शन

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:00 PM (IST)

दो महीने से ज्यादा थिएटर्स में गुजारने के बाद हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने 71वें दिन यानी शुक्रवार को हैरान करने वाली कमाई की है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 71

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 71

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 71

  2. शुक्रवार को कितना रहा डिवोशनल फिल्म का कलेक्शन?

  3. नई नवेली हुई सिनेमाघरों में रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था और दो हफ्तों तक धीमी कमाई की थी। लेकिन तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ने के बाद फिल्म ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया।

डिवोशनल फिल्म ने थिएटर्स में 2 हफ्ते महीने से ज्यादा पूरे कर लिये हैं और अब आइए जानते हैं फिल्म के 71वें दिन यानी शुक्रवार की कमाई-

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 71

सैकनिल्क के मुताबिक, पिछले वीकेंड तक फिल्म करोड़ों में खेल रही थी। लेकिन अब इस वीकेंड थिएटर्स में चार फिल्मों के रिलीज होने के कारण इसकी कमाई पर साफ असर पड़ा है।

इस वीकेंड सिनेमाघरों में नई नवेली, राणाबली, प्रहार और जेलर 2 ने दस्तक दे दी है। इस वजह से फिल्म के शोज भी कम हो गए हैं। जहां हनुमान अंश 1000 से ज्यादा स्क्रीन पर चल रही थी वहीं शुक्रवार को इसे सिर्फ 315 शोज मिले। जिसके साथ इसने फ्राइडे को 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की।

ansh (3)

हालांकि इस कमाई के साथ ही फिल्म ने इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ पार कर लिया है वहीं नेट इंडिया कलेक्शन 339.10 करोड़ रुपए हो गया है।

हनुमान अंश कलेक्शन डे 71- 0.12 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 339.10 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 400.18 करोड़ रुपये

ansh (2)

हनुमान अंश के बारे में

'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है, और उन्होंने ही अपने बैनर 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ' से प्रेरित है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी इसमें शामिल हैं। फिल्म ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और इसने दो महीने से ज्यादा पूरे कर लिये हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 को Hanuman Ansh का रिकॉर्ड तोड़कर भी नहीं मिला सुकून, 13वें दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका