विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षा बंधन पर टॉपर बनी थी Akshay Kumar की फिल्म, 7 सालों से कामय है कमाई का रिकॉर्ड

Updated: Thu, 27 Aug 2026 01:59 PM (IST)

सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक फिल्म 7 साल पहले रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई थी और कमर्शियल तौर पर सफल रही।

अक्षय कुमार की फिल्म (फोटो क्रेडिट- IMDB)

अक्षय कुमार की फिल्म (फोटो क्रेडिट- IMDB)

HighLights

  1. 7 साल पहले आई थी ये फिल्म

  2. अक्षय कुमार की मूवी रही थी सफल

  3. रक्षा बंधन पर किया सबसे अधिक बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में फिल्ममेकर्स द्वारा फिल्मों को रिलीज करने का चलन लंबे अरसे से चला आ रहा है। मौजूदा समय में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार को मद्देनजर रखते हुए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को रिलीज किया गया है।

इस तरह से 7 साल पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक लोकप्रिय फिल्म भी रक्षा बंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में आई थी। उस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जमकर गर्दा उड़ाया था और आज भी उसका रिकॉर्ड कायम है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है।

रक्षा बंधन पर आई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

इस बार बेशक रक्षा बंधन के मौके पर अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इस त्योहार पर रिलीज के तौर पर बात अगर सबसे सफल मूवी की जाए तो उसमें अक्की की फिल्म मिशन मंगल (Mission Mangal) का नाम शामिल होता है। जी हां मिशन मंगल की वह फिल्म है, जिसे साल 2019 में रक्षा बंधन के पर्व पर बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। 

mission mangal

यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन गीत के लिए लता-मुकेश ने छेड़े थे सुर, 54 सालों से 'भाई-बहन' के प्यार की पहचान बना गाना

दरअसल 7 साल पहले रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस दोनों ही 15 अगस्त के दिन पर ही पड़े थे और इस बात का मिशन मंगल को भरपूर फायदा मिला था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मिशन मंगल ने रिलीज के पहले दिन 29 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था और अब तक रक्षा बंधन पर सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में मिशन मंगल का ये रिकॉर्ड अटूट है।

mission mangal (1)

इतना ही नहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने नेट 203 करोड़ की कमाई थी और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 290 करोड़ से ज्यादा रहा था। इस तरह से रक्षा बंधन रिलीज के तौर पर मिशन मंगल की कमर्शियल परफॉर्मेंस ऐतिहासिक रही थी। 

अक्षय की अगली फिल्म

बात की जाए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म के बारे में तो उसका नाम हैवान है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। 11 सितंबर को निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली साइको थ्रिलर हैवान में अक्की के साथ अभिनेता सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर आया Shreya-Arijit का सबसे बड़ा गाना, जमकर करता है ट्रेंड; 5 सालों में लाखों भाई-बहनों ने बनाई रील्स