बॉलीवुड की नंबर-2 फिल्म बनी Ramayana, रणबीर कपूर की फिल्म ने किया अनोखा कारनामा
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में एक अनोखा कारनामा करके दिखाया है।

रामायणम् ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रामायाणम् पार्ट-1 ने किया अनोखा कारनामा
इंटरनेशनल मार्केट में बजाया कमाई का डंका
रणबीर कपूर की मूवी ने हासिल की सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् (Ramayana) की सफलता का डंका इस वक्त पूरी दुनिया में बखूबी बोल रहा है। कमाई के मामले में इस मूवी ने देश और विदेश में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और रिलीज के दो सप्ताह बाद भी ये जारी है।
इस बीच रामायणम् पार्ट-1 ने इंटरनेशनल मार्केट में ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जैसा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी नहीं कर पाई थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् ने क्या कमाल किया है।
रामायणम् ने किया अनोखा कारनामा
दीवाली के खास अवसर को जहन में रखते हुए फिल्म रामायणम् को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक निर्देशक नीतेश तिवारी की इस पौराणिक कहानी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और विजुएल के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। रिलीज के 14 दिन के भीतर रामायणम् पार्ट-1 ने ओवरसीज 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड।
यह भी पढ़ें- 14वें दिन 'श्रीराम' के बाण ने Ramayana को किया मालामाल, Ranbir Kapoor की फिल्म ने किया तगड़ा कलेक्शन

इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक कारोबार करने के मामले में अब रणबीर कपूर की रामायणम् हिंदी सिनेमा की नंबर-2 फिल्म बन गई है। इससे आगे साल 2016 में अभिनेता आमिर खान की दंगल है, जिसने विदेशों में कुल मिलाकर 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और वह हाईएस्ट ओवरसीज कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की नंबर-1 फिल्म है। ऐसे में रामायणम् के सामने दंगल की चुनौती पार करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

लेकिन जिस तरह से फिलहाल रामायणम् की कमाई का सिलसिला ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। उसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि निर्माता नमित मल्होत्रा की ये मूवी बॉलीवुड में कामयाबी का एक नया इतिहास जरूर लिखेगी।
चीन में रिलीज का मिलेगा फायदा
दरअसल दंगल के ओवरसीज कलेक्शन में सबसे अधिक योगदान चीन में फिल्म का रिलीज होना था। कुछ दिन पहले रामायणम् के मेकर्स ने भी ये साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म भी अगले साल चीन में रिलीज की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर रामायणम् पार्ट-1 ओवरसीज कलेक्शन के मामले में दंगल को पछाड़ती हुई नजर आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।