बॉक्स ऑफिस पर Ramayana की सुनामी, 15वें दिन 'राम की महागाथा' का चल गया जादू; डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन
दो हफ्तों से सिनेमाघरों में राज कर रही रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) ने 15वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है? जानिए यहां...

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
रामायणम् की डबल डिजिट में कमाई जारी
15 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् का राज
रामायणम् पार्ट 2 साल 2028 में होगा रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, खासकर फिल्म की कमाई को लेकर। दो हफ्तों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
5 नवंबर को रामायणम् पार्ट 1 दुनियाभर में रिलीज हुई। दीवाली से पहले सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और अब यह फिल्म नए रिकॉर्ड्स बना रही है।
दो हफ्तों में 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंची फिल्म ने 15वें दिन कितना कमाया है? जानिए फिल्म का हालिया आंकड़ा...
रामायणम् पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रामायणम् पार्ट 1 ने तीसरे गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.80 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा) कमा लिए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.64 करोड़ रुपये के करीब है। एग्जेक्ट नंबर्स इससे ज्यादा हो सकते हैं।
फिल्म की कमाई नॉन-वीकेंड में भी डबल डिजिट में हो रही है। बीते दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये के पार नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं, 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 32 करोड़ रुपये के करीब था।

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
- 64.85 करोड़ रुपये
- 48.05 करोड़ रुपये
- 69.80 करोड़ रुपये
- 56.15 करोड़ रुपये
- 107.50 करोड़ रुपये
- 94.10 करोड़ रुपये
- 70.65 करोड़ रुपये
- 53.50 करोड़ रुपये
- 48.10 करोड़ रुपये
- 72.90 करोड़ रुपये
- 75 करोड़ रुपये
- 32 करोड़ रुपये
- 28.35 करोड़ रुपये
- 23.20 करोड़ रुपये
- 15.80 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा)
क्या बजट वसूल पाएगा रामायणम् पार्ट 1?
रामायणम् इस वक्त धुरंधर पार्ट 2 के बाद इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 860.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में कारोबार 1,519.05 करोड़ के करीब है। दो पार्ट में बनी रामायणम् चार हजार करोड़ रुपये में बनी है। उम्मीद है कि रामायणम् पार्ट 1 अपना बजट वसूल ले।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।