दुनियाभर ने जपा 'राम नाम', Ramayana ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कर दिखाया कमाल; 22वें दिन दनादन हुई धनवर्षा
रामायणम् का तूफान बॉक्स ऑफिस पर काफी तेज आया है। विदेशों में फिल्म जहां 600 करोड़ के क्लब के एकदम करीब है, तो वहीं गुरुवार को 22वें दिन मूवी ने वर्ल्डवाइड कमाल कर दिखाया है।

रामायणम् बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 22/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रामायणम् ने 22वें दिन वर्ल्डवाइड की बेहतरीन कमाई
यूएस से लेकर नीदरलैंड तक बजाया सफलता का डंका
दुनियाभर में गूंज रहा है 'राम नाम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana Movie) की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है। नमित मल्होत्रा की मूवी को सिनेमाघरों में लगे हुए जल्द ही एक महीना पूरा होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही मूवी ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
भारतीय ऑडियंस तो हिंदू महाकाव्य को पसंद कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड स्तर पर दर्शक भी राम नाम जपने से पीछे नहीं हट रहे है। 22वें दिव दुनियाभर में रणबीर-यश (Yash) और साई पल्लवी स्टारर रामायणम् ने काफी सॉलिड कलेक्शन किया और 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक पहुंच गई।
ओवरसीज मार्केट में रामायणम् की 22 दिनों में जबरदस्त कमाई
घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले रामायणम् वर्ल्डवाइड और ओवरसीज मार्केट में ज्यादा तेज रफ्तार से भाग रही है। अमेरिका में जहां फिल्म ने 266.09 करोड़ के आसपास की कमाई की, तो वहीं यूनाइटेड किंगडम में नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म में मूवी ने 55 करोड़ के आसपास कमाए।
इसके अलावा यूएई में 46 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 43 करोड़, थाइलैंड में 16 करोड़, मलेशिया में 14.5 करोड़, नेपाल में 12.7 करोड़ और इंडोनेशिया में 10.2 करोड़, नीदरलैंड में 5.2 करोड़ का और कंबोडिा में लगभग 3 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। 22 दिनों के अंदर ओवरसीज मार्केट में मूवी की कुल कमाई 592 करोड़ तक पहुंच गई है।

1800 करोड़ के क्लब के एकदम करीब रामायणम्
विदेशों में धांसू बिजनेस करने वाली रामायणम्, घरेलू बॉक्स ऑफिस के मुकाबले वर्ल्डवाइड काफी अच्छी कमाई कर रही है। सैकनिल्क. डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल तक 1755 करोड़ तक की कमाई करने वाली मूवी ने 22वें दिन ग्लोबली 22 करोड़ के तकरीबन कमाई की है, जिसके बाद मूवी की कुल कमाई 1777 करोड़ पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अब 23 करोड़ के आसपास की कमाई करनी है। वहीं धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी भी 75 करोड़ का कलेक्शन करना है।
| रामायणम् वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 1,777 करोड़ रुपए |
| रामायणम् ओवरसीज कलेक्शन | 592 करोड़ रुपए |
| रामायणम् वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन | 22 करोड़ रुपए |
| रामायणम् इंडिया नेट कलेक्शन | 992.10 करोड़ रुपए |
| रामायणम् ग्रॉस कलेक्शन | 9.65 करोड़ रुपए |
घरेलू बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में रामायणम् की नेट कमाई 992.10 करोड़ तक पहुंच गई है। गुरुवार को मूवी ने 9.65 करोड़ की सिंगल डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है।
यह भी पढ़ें- ऑस्कर जीतने की तैयारी में Ramayana! इस कैटेगरी में टॉप-20 फिल्मों की रेस में रणबीर कपूर की फिल्म
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।