विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में पहली बार बॉक्स ऑफिस पर होगा 15 हजार करोड़ का बिजनेस, बॉलीवुड बना 'बाजीगर'; साउथ सिनेमा रहा पीछे

Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:30 PM (IST)

इंडियन सिनेमा के लिए जनवरी से जून बॉक्स ऑफिस मामले में काफी अच्छा रहा है। हालांकि, इस बार बॉलीवुड ने ...और पढ़ें

2026 में इंडियन फिल्मों पर जमकर बरसेगा पैसा/ फोटो- इंस्टाग्राम

2026 में इंडियन फिल्मों पर जमकर बरसेगा पैसा/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2026 की पहली छमाही में 6,398 करोड़ का कारोबार

  2. 'धुरंधर 2' के साथ बॉलीवुड ने की जोरदार वापसी

  3. इस साल 15,000 करोड़ बॉक्स ऑफिस का अनुमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों ने कोरोना के बाद एक बड़ा डाउनफॉल देखा है। 2021 और 2022 में बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो गईं। हालांकि, 2023 में एक बार फिर से 'जवान', एनिमल और पठान ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस को संभालने की कोशिश की, लेकिन 2024 और 2025 फिल्मों के मायने से फिर सुस्त पड़ गया।

हालांकि, बॉलीवुड ने हार नहीं मानी और 2026 में एक बार फिर से 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों के साथ जोरदार कम बैक किया। इस साल की छमाही में बॉलीवुड ने कैसे साउथ फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा। चलिए आपको बताते हैं।

छह महीने में फिल्मों ने किया 6 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

ऑरमैक्स मीडिया की रिपर्ट्स के मुताबिक, इंडियन फिल्मों के लिए 2026 के शुरुआती छह महीने कमाई के नजरिए से काफी अच्छे साबित हुए हैं। शुरुआती छह महीनों में आई धुरंधर 2 से लेकर राम चरण की 'पेद्दी', सनी देओल की बॉर्डर 2, भूत भूत बंगला जैसी फिल्मों का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर खूब चला।

इस साल जनवरी से जून तक में रिलीज हुई हिंदी-साउथ और अन्य भाषाओं की फिल्मों ने तकरीबन 6, 398 करोड़ का बिजनस किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 650 करोड़ अधिक है। 2025 में पूरे साल में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने 13, 395 करोड़ तक की कमाई की थी। यह रिकॉर्ड अब टूट सकता है।

Screenshot 2026-08-29 172501

छमाही की कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल इंडियन सिनेमा का बॉक्स ऑफिस बिजनेस 15 हजार करोड़ तक जाने की उम्मीद है। यह अंदाजा 'रामायण: पार्ट 1' से लेकर किंग, एवेंजर्स और ईथा जैसी आगामी फिल्मों की रिलीज के आधार पर लगाया गया है। जो न सिर्फ बिग बजट मूवीज हैं, बल्कि ऑडियंस इनके लिए एक्साइटेड भी हैं।

बॉलीवुड से 2026 में हार गया साउथ सिनेमा

2024 जहां साउथ पुष्पा 2 की वजह से साउथ सिनेमा के नाम रहा, तो वहीं 'धुरंधर 2' के साथ बॉलीवुड ने अपना सिंहासन वापस छीन लिया है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की पकड़ ज्यादा मजबूत रही हैं। छमाही में इंडिया और वर्ल्डवाइड सबसे अधिक बिजनेस करने वाली फिल्मों में चार फिल्में बॉलीवुड की हैं और छह फिल्में साउथ की हैं।

हालांकि, 'धुरंधर 2' के साथ बॉलीवुड की उन चार फिल्मों के कलेक्शन इतने हाई हैं कि साउथ मूवीज की कमाई उनके सामने पड़ गई। अकेले धुरंधर 2 ने ही भारत में 1,778.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जहां बीते साल बॉलीवुड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर हिस्सेदारी 39% थी, तो वहीं अब यह बढ़कर 44% हो गई है। जबकि, साउथ की मूवीज जिनकी हिस्सेदारी 17% थी, वह घटकर 12% ही रह गई है।

Screenshot 2026-08-29 172622

टॉक्सिक से टूटी ऑडियंस की उम्मीद

छमाही के बाद बंटवारा 1947 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। तो वहीं आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और इस साल की टॉप 6 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। साउथ फिल्म टॉक्सिक से दर्शकों और फैंस दोनों की ही बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन मूवी का कलेक्शन तीसरे ही दिन रक्षाबंधन पर ड्रॉप हो गया।

यह भी पढ़ें- Toxic का शुक्रवार को बदला पूरा गणित, रक्षाबंधन की छुट्टी का मिला कितना फायदा? आ गया वर्ल्डवाइड कमाई का रिजल्ट

यह भी पढ़ें- विदेशों में फैली Toxic की दहशत, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड; दूसरे दिन का कलेक्शन जान उड़ेंगे तोते