धुरंधर 2 की तरह घातक निकली थी Sunny Deol की फिल्म, 25 साल पहले हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
फिल्म धुरंधर 2 की तरह 25 साल पहले सनी देओल की एक फिल्म ने कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया था। ...और पढ़ें

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जबरदस्त कमाई से धमाल मचा रही है। ठीक इसी तरह 25 साल पहले दिग्गज अभिनेता सनी देओल की एक मूवी ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक तहलका मचाया था।
18 करोड़ के बजट में बनने वाली सनी देओल की उस मूवी ने ऐतिहासिक कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में सनी की कौन सी पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी की बात की जा रही है।
सनी देओल की इस मूवी ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
सुपरस्टार सनी देओल की जिस फिल्म को लेकर चर्चा की जा रही है, उसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। एक समुदाय विषेश के लोगों ने मूवी को लेकर आपत्ति जताई और सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी देखने को मिली थी। लेकिन इनके बावजूद सनी की गदर- एक प्रेम कथा की सफलता नहीं रुकी। जी हां साल 2001 में आई गदर ने धुरंधर 2 की तरह धुआंधार कमाई की थी।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स में फिर 'गदर' मचाएंगे Sunny Deol, नागेश भट्ट की एक्शन थ्रिलर के टाइटल का एलान

निर्देशक अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली गदर- एक प्रेम कथा न सिर्फ सनी देओल के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में भी गिना जाता है। गदर ने अपने समय में दर्शकों के दिलों को बखूबी जीता था। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ऑडियंस को काफी पसंद आई और दूसरी तरफ सनी देओल का दमदार एक्शन भी हर किसी का फेवरेट रहा।

गौर किया जाए सनी देओल की गदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2001 में थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस मूवी की कुल लागत 18 करोड़ से अधिक थी, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 76 करोड़ से ज्यादा रहा था। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड गदर- एक प्रेम कथा ने ऐतिहासिक कमाई करते हुए 111 करोड़ से अधिक कारोबार किया था।
सनी देओल की अगली फिल्में
इसके अलावा गौर किया जाए सनी देओल के वर्क फ्रंट (Sunny Deol Upcoming Movies) की तरफ तो आने वाले समय में वह कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
गबरू
लाहौर 1947
इक्का
जाट 2
रामायण
गदर 3
इसके अलावा अन्य कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स में फिर 'गदर' मचाएंगे Sunny Deol, नागेश भट्ट की एक्शन थ्रिलर के टाइटल का एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।