Trending

    होली से पहले The Kerala Story 2 का हल्ला, मंगलवार को कमाई में आया बंपर उछाल

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:17 PM (IST)

    The Kerala Story 2 Box Office: निर्माता विपुल शाह की लेटेस्ट फिल्म द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है। रिलीज के पांचवें दिन इस मूवी ने हैरान कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Kerala Story Box Office Collection Day 5: फिल्म द केरल स्टोरी 2 का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। भारी कंट्रोवर्सी के बाद इस मूवी को पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड तक अपनी छाप छोड़ने वाली द केरल स्टोरी 2 वीक डे में भी कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।

    होली से पहले द केरल स्टोरी 2 के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिसका अंदाजा आप फिल्म की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़ों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को द केरल स्टोरी 2 का कारोबार कितना रहा है।

    द केरल स्टोरी 2 की पांचवें दिन की कमाई

    फ्राइडे रिलीज के तौर पर द केरल स्टोरी 2 को बड़े पर्दे पर पेश किया गया था। लेकिन इससे पहले रिलीज के लिए द केरल स्टोरी 2 को कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े थे और भारी विवाद के बाद इसे थिएटर्स में रिलीज किया गया।

    the kerala story 2 (1)

    यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में छाई The Kerala Story 2, वर्ल्डवाइड 3 दिन में कर डाली छप्परफाड़ कमाई

    ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से द केरल स्टोरी 2 को मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिली, जिसकी वजह से द केरल स्टोरी 2 ठीकठाक कमाई करने में सफल रही। लेकिन रिलीज के पांचवें दिन द केरल स्टोरी 2 ने कमाई का समीकरण बदलते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करनी की कोशिश की है।

    The Kerala Story 2 box office collection day 3

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 3 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वर्किंग डे के हिसाब से अच्छा माना जा रहा है। ऐसे में होली से पहले द केरल स्टोरी 2 ने अपनी बंपर कमाई का हल्ला मचाया है। गौर करें मूवी के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब पांच दिन बाद कुल 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

    द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन ग्राफ

    • पहला दिन- 75 लाख

    • दूसरा दिन- 4.65 करोड़

    • तीसरा दिन- 4.75 करोड़

    • चौथा दिन- 2.50 करोड़

    • पांचवां दिन- 3 करोड़

    • टोटल कलेक्शन- 15.65 करोड़

    इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक द केरल स्टोरी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला बरकरा रखा है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड से पहले ये मूवी 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office: ओ रोमियो पर भारी पड़ गई द केरल स्टोरी 2, मंडे को की सॉलिड कमाई