Dhurandhar 2 के लिए सिरदर्द बनेगी The Odyssey, बिक चुकी हैं लाखों टिकटें; पहले दिन ही कमा सकती है इतने करोड़?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का इंडियन फैंस के बीच कितना क्रेज है, इस बात का अंदाजा आप इसकी एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं। फिल्म कितने करोड़ ...और पढ़ें

द ओडिसी ओपनिंग डे कलेक्शन/ फोटो- Instagram
HighLights
भारत में जबरदस्त चल रही है 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग
पहले दिन ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिख सकती है फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की अपकमिंग मास्टरपीस 'द ओडिसी' की रिलीज में बस अब दो दिन बचे हुए हैं। पिछले कुछ सालों में यह पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म है, जिसका सबसे ज्यादा क्रेज इंडियन ऑडियंस के बीच देखने को मिल रहा है।
साल 2023 में आई 'ओपेनहाइमर' का भारत में जितना क्रेज था, उससे दोगुनी दीवानगी फैंस के अंदर फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर है, जिसका अंदाजा आप मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं। इस हॉलीवुड फिल्म की भारत में अभी तक कितनी टिकट बिक्री हुई है और पहले दिन मूवी कितने करोड़ से ओपनिंग ले सकती है, नीचे आर्टिकल में पढ़ें हर डिटेल।
पहले दिन इतने करोड़ से ओपनिंग ले सकती है फिल्म
एनडीवी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में पहले वीकेंड के लिए बिकी टिकटों से तकरीबन 18 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। उन्होंने कहा, "द ओडिसी ने भारत में लगभग 18 करोड़ रुपए के टिकट बेचे हैं। अगर अभी के ट्रेंड्स को देखा जाए तो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म पहले दिन 22 करोड़ के आसपास या उससे ज्यादा की ओपनिंग इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है। वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 75 से 80 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।
हालांकि, अभी 'द ओडिसी'फिल्म के पास दो दिन और बाकी है। ओडिसी का जिस तरह का बज है और क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के क्रेज से ये तो साफ है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को मात दे देगी। हालांकि, अगर भारतीय एडवांस बुकिंग में 'ओडिसी' इसी रफ्तार से दौड़ती है, तो यह फिल्म भारत में भी रणवीर सिंह के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

सिर्फ IMAX की टिकट बिक्री से कमाए 9.5 करोड़ रुपए
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर भारत में एक अलग ही क्रेज है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अलग-अलग मल्टीप्लेक्स थिएटर में फिल्म की 12.5 लाख टिकट पहले दिन के शो के लिए बिक चुकी हैं। यहां तक कि वीकेंड के शो के लिए भी लोगों ने बुकिंग करवा दी है। पहले वीकेंड के शो के लिए मूवी की अभी तक 25 लाख से अधिक टिकट बिक्री हो चुकी है।
खबरें और भी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में दर्शकों को थिएटर में एक अलग और खास अनुभव देती हैं। खास तौर पर IMAX में और ओडिसी इस स्तर को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। यह फिल्म IMAX कैमरा से शूट की गई है, जिसका अनुभव फैंस भी थिएटर्स में करना चाहते हैं। यही वजह है कि रिलीज से दो दिन पहले तक 34 IMAX स्क्रीन पर अब तक लगभग 91,000 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने 9.5 करोड़ का बिजनेस रिलीज से पहले ही कर लिया है।

यह फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बीते दिनों ही नोलन 'द ओडिसी' की लीड स्टारकास्ट टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के साथ भारत आए थे, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ इंटरेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- स्पेशल टेक्नोलॉजी से बनाई The Odyssey, ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म को लेकर खोले कई राज
यह भी पढ़ें- मुंबई में चाय और बन-मस्का का लुत्फ उठाते दिखे Christopher Nolan, टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने भी किया देसी नाश्ता