डबल सेंचुरी के बेहद करीब Yash की टॉक्सिक, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; छापे करारे नोट
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। तीसरे दिन फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।
-1787933912630_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale For Grown-Ups) ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की। दूसरे दिन भले ही कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई लेकिन तब भी ये अन्य फिल्मों से बेहतर है।
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने मिली-जुली प्रतिक्रियाओं और सोशल मीडिया पर आलोचना के बावजूद दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखा है। फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन ये आंकड़ा 37.65 करोड़ रुपये रहा।
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
वहीं अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'टॉक्सिक' ने भारत में तीसरे दिन अब तक 22.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार को अब तक 18,270 शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.5% रही। फिल्म का कुल कलेक्शन 160.82 करोड़ रुपये हो गया है।
-1787934195626.webp)
सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई। हिंदी बेल्ट से इसने 16.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि कन्नड़ से इसे 3.45 करोड़, तमिल से 58 लाख और तेलुगु से 1.63 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वहीं अभी फिल्म के पास परफॉर्म करने के लिए पूरा वीकेंड पड़ा हुआ है जोकि टॉक्सिक के लिए बहुत अच्छा अवसर है।

क्या है टॉक्सिक की कहानी?
टॉक्सिक की कहानी गोवा के बैकड्राप में सेट की गई है। यश ने मूवी में राया का किरदार निभाया है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और हिंसा और विश्वासघात के बल पर अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है।
कहानी में नयनतारा द्वारा अभिनीत उसकी बहन गंगा के साथ उसके रिश्ते को भी दर्शाया गया है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश, नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
