आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Toxic? यश की फिल्म ने Box Office पर किया हैरान करने वाला कलेक्शन
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यश की टॉक्सिक (Toxic) ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं।
-1788193113067_m.webp)
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
HighLights
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
सोमवार को बदला टॉक्सिक की कमाई का गणित
मंडे टेस्ट में कैसा रहा टॉक्सिक का रिजल्ट?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया स्टारर गैंगस्टर ड्रामा टॉक्सिक (Toxic) ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को लेकर काफी बज था, इसके गानों और ट्रेलर ने पहले ही फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी।
हालांकि सुपरस्टार यश (Yash) की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वीकेंड तक तो फिल्म ने डबल डिजीट में कमाई की लेकिन अब आइए जानते हैं सोमवार को इसने कितनी कमाई की?
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh बनी 2026 की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने चौथे हफ्ते में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) ने पहले दिन धुआंधार कमाई करते हुए 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे ही दिन इसके कलेक्शन में बढ़त की बजाय गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार से लेकर रविवार तक फिल्म ने डबल डिजीट में कमाई की लेकिन वीक डेज शुरु होते ही सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
-1788193449332.webp)
हिंदी में की सबसे ज्यादा कमाई
सोमवार को फिल्म ने अब तक 6.18 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें इसने सबसे ज्यादा हिंदी बेल्ट में कमाई की है। हिंदी में इसने 3.69 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 1.82 करोड़ रुपय, तमिल में 0.16 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.51 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस कलेक्शन के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 220.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 263.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह कमाई लगभग 12000 शोज के साथ हुई जिसमें 16.1% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
-1788193470533.webp)
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 6.18 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 220.28 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 263.24 करोड़ रुपये
टॉक्सिक के बारे में
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर गैंगस्टर फिल्म है। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नयनतारा (Nayanthara), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत भी हैं।
