विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को हुआ Toxic का लिटमस टेस्ट, रक्षाबंधन की छुट्टी का कितना मिला फायदा? वीकेंड में बदल गया समीकरण

Updated: Sat, 29 Aug 2026 09:59 PM (IST)

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की। फिल्म को रक्षाबंधन और लंबे वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म से जनता को काफी ज्यादा उम्मीद थी। यश करीब 8 साल के लंबे गैप के बाद पर्दे पर लौट रहे थे और फैंस को उनसे केजीएफ वाले जादू की ही उम्मीद थी।

हालांकि मूवी जब पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो जनता से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बाद में इसका ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जाता दिखाई दिया।

कितना है टॉक्सिक का चौथे दिन का कलेक्शन?

फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 37.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन का कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।

Toxic (1)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन टॉक्सिक ने 16.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 182.31 करोड़ रुपये हो गया है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक गैंगस्टर फिल्म है जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है।

टॉक्सिक की कहानी गोवा के बैकड्राप में सेट की गई है। यश ने मूवी में राया का किरदार निभाया है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और हिंसा और विश्वासघात के बल पर अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें- Toxic और Awarapan 2 के बीच मात्र 2 करोड़ की फिल्म मार ले गई बाजी, तीसरे हफ्ते कमाया 800% प्रॉफिट

यह भी पढ़ें- Toxic का शुक्रवार को बदला पूरा गणित, रक्षाबंधन की छुट्टी का मिला कितना फायदा? आ गया वर्ल्डवाइड कमाई का रिजल्ट